Vidya Balan In Kahani: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूल-भुलैया 3’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के पहले पार्ट में विद्या ने भूतनी ‘मंजुलिका’ का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब एक्ट्रेस इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में नजर आएंगी। इस बीच विद्या बालन को लेकर डायरेक्टर सुजॉय घोष ने बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि जब एक्ट्रेस उनके साथ फिल्म ‘कहानी’ में काम कर रही थीं, उस वक्त उन्हें सड़क पर कार के अंदर कपड़े बदलने पड़ते थे। ऐसा क्यों इसके पीछे भी सुजॉय घोष ने बड़ी वजह बताई है। बता दें कि विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ साल 2012 में रिलीज हुई थी, जो एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म ने विद्या बालन को जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई थी।
सुजॉय घोष ने किया खुलासा
जाहिर है कि विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘परिणीता’ से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट सैफ अली खान नजर आए थे। इसके बाद एक्ट्रेस डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म ‘कहानी’ में दिखीं। इस फिल्म पर बात करते हुए सुजॉय घोष ने कई दिलचस्प बातें बताईं।
पॉडकास्ट मैशेबल इंडिया से बातचीत करते हुए डायरेक्टर ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म ‘कहानी’ को बनाने का प्लान किया तब वो स्क्रिप्ट लेकर सभी के पास गए लेकिन लोगों का कहना था कि क्या ही बकवास फिल्म है। उन्होंने कहा कि बहुत मुश्किल से उन्हें पैसे मिले जिसके बाद उन्होंने फिल्म की कहानी लिखी।
यह भी पढ़ें: मैं दान नहीं करती… Vidya Balan का बेबाक बयान, धर्म और पॉलिटिक्स को लेकर कही बड़ी बात
कार में कपड़े बदलती थीं विद्या
डायरेक्टर सुजॉय घोष ने आगे बताया कि फिल्म ‘कहानी’ की कहानी लोगों को पसंद आई। यही वजह थी कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘कहानी 2’ बना। बता दें कि ‘कहानी’ का बजट करीब 15 करोड़ रुपये था। इस फिल्म ने दुनियाभर में 79.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शूटिंग के दिनों को याद करते हुए सुजॉय घोष ने बताया, ‘जब हमने शूटिंग शुरू की तब हमारे पास इतना बजट नहीं था कि हम वैनिटी वैन लेकर आएं। हम शूटिंग रोक नहीं सकते थे क्योंकि हमारे पास बजट कम था।’
सुजॉय घोष ने आगे कहा, ‘जब विद्या बालन को कपड़े बदलने होते थे, तब सड़क के बीचों-बीच हम उनकी इनोवा कार को काले कपड़े से ढक देते थे, वो कार के अंदर कपड़े बदलती थीं और फिर बाहर आती थीं।’ बता दें कि फिल्म ‘कहानी’ बनाने से पहले उन्होंने ‘अलादीन’ बनाई थी, जो फ्लॉप हुई थी। उन्होंने लगातार तीन फ्लॉप फिल्में दी थीं।
डायरेक्टर ने बताया कि ‘जब कहानी के लिए स्टार्स को ढूंढा जा रहा था, उस वक्त विद्या बालन फिल्म करने से मना कर सकती थीं लेकिन मैंने देखा कि उस समय के स्टार्स अपनी जुबान के पक्के होते थे, विद्या भी उसी कैटेगरी में आती हैं।’
फिल्म में था जबरदस्त सस्पेंस
गौरतलब है कि फिल्म ‘कहानी’ साल 2012 में रिलीज हुई थी, जिसमें मुख्य किरदार में विद्या बालन नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने प्रेग्नेंट लेडी का किरदार निभाया था, जो कोलकाता जाती है और अपने पति को ढूंढती है। हालांकि इस फिल्म की कहानी के पीछे एक बड़ा सस्पेंस होता है, जो क्लाइमैक्स में खुलता है। यही सस्पेंस दर्शकों को आखिर तक बांध के रखता है।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines