Chhaava Breaks Records on Box Office: विक्की कौशल की नई फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही इसने रिलीज के तीसरे दिन ही ऋतिक रोशन, सलमान खान और दीपिका पादुकोण की हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। ‘छावा’ का क्रेज देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। चलिए आपको बताते हैं फिल्म ने अब तक कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
साल की सबसे बड़ी ओपिनिंग वाली फिल्म
14 फरवरी को रिलीज हुई ‘छावा’ ने 33.1 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपनी शुरुआत की। यानी इस फिल्म ने अक्षय कुमार की फिल्म स्काईफोर्स के ओपनिंग डे के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है जो कि करीब 26 करोड़ का रहा था। साफ है फिल्म ने अपने नाम अब साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म होने का रिकॉर्ड कर लिया है।
साल की सबसे तेज 100 करोड़ करने वाली फिल्म
फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद से ही बवाल काटा हुआ है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर एकदम भरे हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म ने साल की सबसे तेज 100 करोड़ी क्लब में शामिल होकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वेलेंटाइन डे पर सबसे बड़ी ओपनिंग
इसके अलावा ‘छावा’ ने ‘गली बॉय’ को पछाड़ते हुए वेलेंटाइन डे के दिन की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का भी खिताब अपने नाम कर लिया। जहां फिल्म गली बॉय ने वैलेंटाइन डे 2019 के मौके पर रिलीज होकर पहले दिन 19 करोड़ रुपये कमाए थे वहीं इस फिल्म ने पहले ही दिन 33 करोड़ की कमाई कर ली।
विक्की कौशल की सबसे बड़ी हिट
फिल्म छावा ने विक्की कौशल को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी दे दी है। जी हां, फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर करीब 117 करोड़ का बिजनेस करके विक्की की बाकी सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
फिल्म ने फाइटर-पद्मावत को पछाड़ा
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
3 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
6 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
7 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
11 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
11 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines