The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: विजय कृष्ण आचार्य (Vijay Krishna Acharya) के निर्देशन में बनी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family) थिएटर्स में 22 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन हो चुके हैं। हालांकि, फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही धीमी गति के साथ हुई। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन महज 1.4 की ओपनिंग की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने थोड़ा और ऊपर उठते हुए 1.72 करोड़ की कमाई की। वहीं अब अब फिल्म ने थोड़ा दम दिखाया हुए अपनी रिलीज के तीसरे दिन और अच्छी कमाई की।
हालांकि, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के आगे टिक पाना काफी मुश्किल हो रहा है, लेकिन फिर भी फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन बाकी दो दिनों को मुकाबले थोड़ी बेहतर कमाई की।
तीसरे दिन Vicky Kaushal की फिल्म ने की इतनी कमाई
वहीं अगर विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family Box Office Collection Day 3) के तीसरे दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.12 करोड़ का हो गया है। वहीं अब आने वाले समय में फिल्म SRK की ‘जवान’ के आगे टिक कर कितना और कमा सकती है ये देखना वाकई दिलचस्प होगा।
The Great Indian Family का हिस्सा बने ये स्टार्स
वहीं, अगर फिल्म में नजर आने वाले स्टार्स के बारे में बात की जाए तो, विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर के अलावा कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, यशपाल शर्मा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन, सृष्टि दीक्षित और वेदांत सिन्हा जैसे कई स्टार्स नजर आ रहे हैं, जिन्होंने फिल्म में अपने दमदार अभिनय का जलवा दिखाया है। हालांकि, फिल्म को अभी लोगों का मिक्स रिएक्शन मिल रहा है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
23 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines