Delhi Ganesh Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर तमिल एक्टर दिल्ली गणेश का निधन हो गया है। दिल्ली गणेश ने 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। दिल्ली गणेश को आखिरी बार कमल हासन के साथ फिल्म ‘इंडियन 2’ में देखा गया था। दिल्ली गणेश के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। परिवार भी शोक में है और हर कोई एक्टर की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।
बीती रात हुआ गणेश का निधन
दिल्ली गणेश के निधन की जानकारी उनके बेटे ने शेयर की है। एक इमोशनल बयान में परिवार ने दिल्ली गणेश के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि हमारे पिता दिल्ली गणेश का 9 नवंबर को रात करीब 11 बजे निधन हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई के रामपुरम में रखा गया है। एक्टर का अंतिम संस्कार 11 नवंबर को किया जाएगा। दिल्ली गणेश कुछ टाइम से हेल्थ संबंधी परेशानियों से परेशान थे।
Delhi Ganesh
400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम
दिल्ली गणेश सिनेमा का बेहद पॉपुलर नाम है। करीब चार दशकों तक उनका अभिनय करियर चला और उन्होंने 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। अपने काम से लोगों के दिलों पर राज करने वाले गणोश हर तरह के किरदार में ढल जाते थे। फिर चाहे वो कोई कॉमेडी रोल हो या फिर विलेन का रोल ही क्यों ना हो। दिल्ली गणेश ने तमिल सिनेमा के भी कुछ मशहूर सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है जिनमें रजनीकांत, कमल हासन और अन्य शामिल हैं।
1976 में शुरू किया था फिल्मी करियर
साल 1976 में दिल्ली गणेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने के. बालाचंदर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पट्टिना प्रवेशम’ में पहली बार काम किया था। उन्होंने ही उन्हें मंच नाम “डेल्ही गणेश” भी दिया था। साल 1981 में गणेश ने ‘एंगम्मा महारानी’ में हीरो का रोल अदा किया था। गणेश की सबसे मशहूर फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘सिंधु भैरवी’ (1985), ‘नायकन’ (1987), ‘माइकल मदाना काम राजन’ (1990), ‘आहा..!’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Sshura Khan ने यूं लुटाया Arhaan Khan के लिए प्यार! मलाइका के बेटे की बर्थडे पोस्ट वायरल
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines