Film Actress Passed Away: सिनेमा की दुनिया से एकबार फिर फैंस को निराश कर देने वाली खबर आ रही है। मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस लीलावती का शुक्रवार की शाम को अस्पताल में निधन (Film Actress Passed Away) हो गया है। एक्ट्रेस ने 87 की उम्र में बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके नेलमंगला के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिग्गज अदाकारा उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं और कई साल से बीमार चल रही थीं। एक्ट्रेस के निधन की खबर सुनने के बाद फैंस काफी दुखी हैं और उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
लंबी बीमारी से थीं पीड़ित
खबरों के अनुसार 85 वर्षीय अभिनेत्री लंबी बीमारी से पीड़ित थीं। एक्ट्रेस के बेटे विनोद राज भी एक अभिनेता हैं। लीलावती ने सखी की भूमिका निभाकर फिल्म नागकन्निके से अपनी शुरुआत की। उन्होंने दक्षिण भारतीय भाषाओं में कई लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया है। बता दें कि सीएम सिद्धारमैया ने उनके आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
यह भी पढ़ें: सामने आया Junior Mehmood की अंतिम यात्रा का वीडियो, देख भर आएंगी आपकी भी आंखें
सीएम ने दी श्रद्धांजलि
दिग्गज एक्ट्रेस के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दिवंगत अभिनेत्री के लिए शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम ने लिखा, ‘अनुभवी कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री लीलावती के निधन की खबर दुखद है। पिछले सप्ताह उनकी बीमारी के बारे में सुनने के बाद मैंने उनके घर जाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी और लीलावती के बेटे विनोद राज से बात की थी। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले।’
image credit: social media
इन फिल्मों के लिए किया जाएगा यााद
लीलावती ने कन्नड़ में 400 सहित 600 से अधिक फिल्मों में काम किया था। अभिनेत्री को ‘भक्त कुंभारा’, ‘संथा ठुकराम’, ‘भटका प्रह्लाद’, ‘मंगल्य योग’ और ‘मन मेच्चिदा मददी’ में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है। उन्होंने कन्नड़ मैटिनी आइडल डॉ. राजकुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया है।
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने लिखा- प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म हस्ती लीलावती जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। सिनेमा की एक सच्ची प्रतीक, उन्होंने कई फिल्मों में अपने बहुमुखी अभिनय से सिल्वर स्क्रीन की शोभा बढ़ाई। उनकी विविध भूमिकाएं और उल्लेखनीय प्रतिभा हमेशा याद और प्रशंसित की जाएगी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
5 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines