Vashu Bhagnani-Netflix Dispute: फिल्म इंडस्ट्री में कोई विवाद होना बड़ी बात नहीं होती। अक्सर इस तरह की चीजें देखने और सुनने में आ जाती है, लेकिन खास बात ये भी है कि ये विवाद सितारें आपस में सुलझा भी लेते हैं। साल 2024 में एक ऐसा ही विवाद हुआ था, जो नेटफ्लिक्स और पूजा एंटरटेनमेंट के बीच था। अब इस विवाद पर बड़ा अपडेट सामने आया है और वो ये है कि नेटफ्लिक्स और पूजा एंटरटेनमेंट का समझौता हो गया है और दोनों ने अपने बीच का झगड़ा खत्म कर लिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
नेटफ्लिक्स और पूजा एंटरटेनमेंट का विवाद
दरअसल, 2024 में नेटफ्लिक्स और पूजा एंटरटेनमेंट का विवाद सामने आया था। उस दौरान नेटफ्लिक्स ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि पूजा एंटरटेनमेंट पर उनका पैसा बकाया है। हालांकि, प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने नेटफ्लिक्स इंडिया पर 47.37 करोड़ रुपये की ‘धोखाधड़ी’ का आरोप लगाया था। उस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस तरह के सभी आरोपों को खारिज कर दिया था, लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने खुद वासु भगनानी को करोड़ों देकर ये विवाद खत्म कर लिया है।
करोड़ों की रकम से हुआ समझौता
नेटफ्लिक्स इंडिया ने वासु भगनानी को ये झगड़ा खत्म करने के लिए करोड़ों की रकम दी है। बॉलीवुड हंगामा ने एक सूत्र के हवाले से जानकारी देते हुए लिखा है कि नेटफ्लिक्स और पूजा एंटरटेनमेंट के बीच समझौता हो गया है। इस झगड़े को खत्म करने के लिए नेटफ्लिक्स ने भगनानी को मोटी रकम दी है। हालांकि, कितना पैसा दिया गया है इसकी सही जानकारी नहीं है और इसके बारे में सिर्फ हेड्स ही जानते हैं।
नई शुरुआत का फैसला
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये 20 करोड़ रुपये की मोटी रकम है, लेकिन ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है। इतना ही नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स और वासु भगनानी-जैकी भगनानी ने एक नई शुरुआत का भी फैसला लिया है। साथ ही एक-दूसरे के साथ रहने के अलावा लंबे टाइम तक संबंध की भी उम्मीद की है।
यह भी पढ़ें- Madhubala की बहन की वो फिल्म, जो Oscar के लिए हुई नॉमिनेट, साइड रोल से जीता था दर्शकों का दिल
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
6 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
8 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
9 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
12 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
13 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines