Vaibhavi Upadhyaya dies in car accident: मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhyaya) की कार एक्सिडेंट में मौत हो गई हैं।
लोकप्रिय टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में वैभवी उपाध्याय ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसके लिए एक्ट्रेस जानी जाती हैं। इस घटना की जानकारी निर्माता जेडी मजेठिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर दी हैं।
जेडी मजेठिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दी जानकारी
जेडी मजेठिया ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि- ‘जीवन बहुत अप्रत्याशित है। एक बहुत ही उम्दा अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई बनाम साराभाई की ‘जैस्मीन’ के रूप में जाना जाता है, का निधन हो गया। वह उत्तर भारत में सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं। परिजन कल सुबह करीब 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को मुंबई लाएंगे। RIP वैभवी।’
Vaibhavi Upadhyaya dies in car accident
सोमवार को हुआ हादसा
बता दें कि यह दुखद हादसा सोमवार यानी 22 मई को हिमाचल प्रदेश में हुआ है। साथ ही बताया जा रहा है कि वैभवी का परिवार चंडीगढ़ में रहता है और वो बॉडी को लेकर मुंबई जा रहे हैं। इसके साथ ही बुधवार की सुबह एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि साल 2020 में आई ‘छपाक’ और ‘तिमिर’ (2023) में वैभवी ने दीपिका पादुकोण के साथ काम किया है।
टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री अपने मंगेतर के साथ एक कार में ट्रैवल कर रही थी और इस दौरान एक शार्प टर्न पर गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो गई। इस हादसे में एक्ट्रेस की जान चली गई हैं। साथ ही वैभवी की मौत से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
वैभवी उपाध्याय की कार दुर्घटना में मौत
बता दें कि यह दो दिन में दूसरी मौत हैं। इससे पहले एक्टर आदित्य सिंह राजपूत संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाए गए थे। वहीं, अब अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की कार दुर्घटना में मौत हो गई हैं, जिससे हर कोई दुखी है। साथ ही सभी इस पर दुख भी जता रहे हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines