Urfi Javed: बिग बॉस ओटीटी 1 की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद का फैशन तो पूरे देश में मशहूर है। जी हां, फैशन दीवा अक्सर अपने नए-नए आउटफिट से लोगों का दिमाग हिलाने में कामयाब रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी ने नया कारनामा कर दिखाया है और इस बार तो फैशन दीवा ने ऐसा कुछ किया कि कोई भी अपना माथा पीट लेगा। अगर आपने भी अभी तक उर्फी का ये नया कारनामा नहीं देखा है, तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं…
ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आईं उर्फी
कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया। इस वीडियो में फैशन दीवा ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीले रंग की ड्रेस में उर्फी बेहद सुंदर तो लग रही हैं, लेकिन भई ये इतनी बड़ी है कि इस बार फैशन दीवा को ट्रक का सहारा लेना पड़ा। जी हां, इस बार उर्फी ने इतनी हेवी ड्रेस पहनी है कि उन्हें इसे पहनकर ट्रक में आना पड़ा।
मुझे कोई रेड कार्पेट पर नहीं बुलाता- फैशन दीवा
इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान उर्फी कहती हैं कि कोई मुझे रेड कार्पेट पर नहीं बुलाता है, तो इसलिए मैंने अपने लिए खुद का रेड कार्पेट बना लिया। फिर फैशन दीवा कहती हैं कि कार्पेट रेड है और आउटफिट ब्लू है और इस ड्रेस का वजन है 90 या 100 किलो। मुझे कोई बुलाए ना बुलाए मैं खुद ही अपने लिए रेड कार्पेट बना लूंगी, तुम लोग उनके में जाना या नहीं जाना, लेकिन मेरे वाले में जरूर आना।
यूजर्स ने लिए उर्फी के मजे
अब भई उर्फी का वीडियो हो और यूजर्स रिएक्ट ना करे ऐसा भी नहीं हो सकता। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि हमें इंडिया में रोज मेट गाला देखने को मिलता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि टेंट हाउस, पहनने में आसान होगा। तीसरे यूजर ने लिखा कि और ये पहनकर क्या करना है? एक और यूजर ने लिखा कि ये सब तो ठीक है, लेकिन ट्रक में क्या कर रही हो? एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि अब ये क्या नया ड्रॉमा है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर उर्फी के पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Orry ने अड़ाई टांग, मुंह के बल गिरते-गिरते बचीं Urfi Javed, यूजर्स बोले- उम्मीद नहीं थी…
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines