मुंबई: फैशन डिजास्टर से धीरे-धीरे स्टाइल आयकॉन बनती जा रहीं उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने लेटेस्ट लुक के साथ वापस आ गई हैं। शुक्रवार को उर्फी जावेद को मुंबई में स्पॉट किया गया, और एक बार फिर वो अपनी बोल्डनेस के जरिए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती देखी गईं। पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उर्फी का लेटेस्ट वीडियो (Uorfi Javed Video) शेयर किया है, जिसमें वो पीले रंग की शिफॉन की कट-आउट ड्रेस पहने निकलीं।
वीडियो में उर्फी जावेद का लेटेस्ट पर गौर करें तो, उन्होंने ऑफ शोल्डर बिकिनी टॉप को स्ट्रैपी हॉल्टर नेक के साथ कैरी किया। नीचे उन्होंने मैचिंग कलर के बॉयशॉर्ट्स को पहन रखा है जिसे मैचिंग शिफॉन फैब्रिक के साथ साइड स्लिट लुक दिया। इस बोल्ड अवतार के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं उर्फी जावेद ने पैप्स से कुछ चिट-चैट भी की, जिसमें वो मसाबा गुप्ता से मिले कॉम्पलिमेंट का जिक्र कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने मसाबा गुप्ता की मां और दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता का भी जिक्र किया और उन्हें एक सैवेज लेडी बताया।
और पढ़िए –Bigg Boss 16 Update: टीवी पर जल्द होगी सलमान खान की वापसी, ये होंगे कंटेस्टेंट्स!
दरअसल, डिजाइनर मसाबा गुप्ता इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘मसाबा-मसाबा 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वो रेड एफएम के साथ इंटरव्यू करने पहुंचीं, जहां उन्होंने उर्फी जावेद के लुक को 10 में 10 देने की बात कही। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो किसी भी ब्रांड और किसी भी स्टाइलिस्ट से बहुत ज्यादा मेहनत कर रही हैं और वो उनसे बहुत कुछ सीखना चाहेंगी। मसाबा ने कहा, “मैं उर्फी जावेद से सीखना चाहती हूं। मुझे लगता है कि वह बहुत मेहनत कर रही हैं। किसी भी डिजाइनर, किसी भी ब्रांड से ज्यादा, वह वास्तव में हर दिन अपने आउटफिट पर कड़ी मेहनत कर रही है। मैं उसकी पसंद को 10/10 रेटिंग दूंगी क्योंकि इसमें बहुत प्रयास है।”
और पढ़िए –‘लाइगर’ का गाना ‘आफत’ हुआ रिलीज, अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा के बीच दिखी हॉट केमिस्ट्री
लोग जिन्हें अतरंगी और अजीबोगरीब कहते हैं, मसाबा ने उन कपड़ों के पीछे एक सोच और आइडिया होने की बात कही। उन्होंने कहा, “हर एक आउटफिट के पीछे एक विचार होता है। उसके पीछे एक विचार है कि वह अपनी तस्वीरें कहां लेना चाहती है। बालों और मेकअप के पीछे एक सोच होती है। बहुत मेहनत है, लोग सोचते हैं कि कंटेंट बनाना, ड्रेस अप करना और फोटोज खिंचवाने जाना आसान है। जिसको ऐसा लगता हो वह लुक में आ जाओ, सिर्फ 3 दिनों के लिए हील्स पहनो और बाहर जाओ। तुम्हारा सफाया हो जाएगा, उर्फी हर दिन ऐसा करती है।”
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines