Shah Rukh Khan Son Aryan Khan : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बच्चे भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। जहां उनकी बेटी सुहाना खान ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है, वहीं उनके बड़े बेटे आर्यन खान भी फिल्मों में कदम रखने को तैयार हैं।
बहुत जल्द वह बतौर डायरेक्टर, डेब्यू करेंगे। हालांकि फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने इसकी पढ़ाई भी की है। वह यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया (यूएससी) से ग्रेजुएट हैं। उन्हीं के कॉलेज के डीन ने बताया है कि वे आर्यन खान कॉलेज में कैसे स्टूडेंट थे
आर्यन के प्रोफेसर से बात करते थे शाहरुख
मीडिया को दिए इंटरव्यू में यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के डीन एलिजाबेथ डेली और यूएससी स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स के प्रोफेसर डॉ प्रिया जयकुमार ने बताया कि कॉलेज में आर्यन खान हमारे ही कॉलेज से ग्रेजुएट हुए हैं, लेकिन कोविड के कारण उनसे कभी बात नहीं हो पाई।
आर्यन खान ने कोविड के दौरान स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी और इसी वजह से कॉलेज के डीन की कभी उनसे आमने-सामने बातचीत नहीं हो पाई। कॉलेज में इंट्रो टू सिनेमा नाम की एक क्लास होती थी, जो सभी बच्चों के लिए अनिवार्य होती थी।
उस क्लास के लिए मेरे ही स्टूडेंट टीचिंग असिसटेंट थे, जिसमें 2 सेक्शन में 350 स्टूडेंट्स थे। उन्होंने आर्यन के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि तब हमने वास्तव में आर्यन खान के पिता शाहरुख से भी बात की थी।
अपने दोस्तों के साथ काम कर रहे हैं आर्यन खान
डीन ने आर्यन को याद करते हुए बताया कि वे यूएससी और सिनेमैटिक आर्ट्स में बहुत ज्यादा इंप्रेसिव थे। प्रोफेसर प्रिया ने बताया कि जल्द ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन का एक स्ट्रीमिंग शो आने वाला है, जिसके लिए शाहरुख ने उन्हें एक पेशेवर क्रू में शामिल करने के लिए कहा था, लेकिन आर्यन खान ने उसके लिए मना कर दिया था, क्योंकि वे अपने साथ पढ़ रहे यूएससी दोस्तों के साथ काम करना चाहते थे।
बता दें कि आर्यन खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट में खुद शाहरुख खान भी काम कर रहे हैं। शाहरुख के अलावा रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का भी नाम आर्यन के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट से जोड़ा जा रहा है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines