Film Santosh Nominated For Oscars 2025: ब्रिटिश-इंडियन फिल्ममेकर संध्या सुरी की हिंदी फिल्म ‘संतोष’ को ब्रिटिश एकेडमी द्वारा ऑस्कर 2025 में ऑफिशियल एंट्री दी गई है। ये फिल्म इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में कम्पीट करेगी और इसके प्रमुख किरदारों में भारतीय अभिनेत्री शहाना गोस्वामी और सुनीता राजवार शामिल हैं।
साल 2023 में इस फिल्म ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के अन-सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में अपनी स्क्रीनिंग के दौरान खूब चर्चा बटोरी। पिछले साल यूके ने इस श्रेणी में अपनी पहली जीत हासिल की थी, जब जॉनाथन ग्लेजर की ‘द जोन ऑफ इंटरेस्ट’ को विनर घोषित किया गया था। अब ‘संतोष’ के साथ इस साल यूके को काफी उम्मीदें हैं।
क्या है फिल्म ‘संतोष’ की कहानी?
इस फिल्म की कहानी उत्तर भारत के एक गांव में बेस्ड है, जहां एक विधवा महिला संतोष अपने पति के निधन के बाद उसकी नौकरी पुलिस कॉन्सटेबल के तौर पर संभालती है। जब एक वंचित जाति की नाबालिग लड़की की हत्या हो जाती है, तो संतोष इस मामले की जांच पड़ताल करती है। फिल्म में संतोष का किरदार शहाना गोस्वामी ने निभाया है, जबकि सुनीता राजवार भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
संध्या सुरी का निर्देशन
संध्या सुरी ने पहली बार कोई फीचर फिल्म का निर्देशन किया है। इससे पहले उन्होंने ‘आई फोर इंडिया’ (2005) और ‘अराउंड इंडिया विद अ मूवी कैमरा’ (2018) जैसी डॉक्यूमेंट्रीज का निर्देशन किया है। फिल्म की पटकथा भी उन्होंने खुद लिखी है। संध्या ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के जरिए महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दे को उठाने की कोशिश की है।
फिल्म की रचना का मुख्य आधार तब बना जब संध्या ने निर्भया केस के दौरान विरोध कर रही महिलाओं की तस्वीर देखी। इस घटना ने उन्हें प्रेरित किया और उन्होंने महिला पुलिसवालों के बारे में गहराई से शोध किया।
फिल्म का प्रोडक्शन मिलकर हुआ
‘संतोष’ का निर्माण जेम्स बोशर, बलथजार डी गनै, माइक गुडरिज और ऐलन मकैलेक्स ने मिलकर किया है। फिल्म को गुड चॉइस, रेजर फिल्म प्रोडक्शन, हाउट एट कोर्ट, बीबीसी फिल्म और बीएफआई ने भी फंड किया है। इसका संगीत लुइसा गर्सटेन ने दिया है और इसकी सिनेमैटोग्राफी लेननेर्ट हिलेग ने की है।
ऑस्कर्स में कम्पीट करने को तैयार है फिल्म
अब जब ‘संतोष’ को ऑस्कर की दौड़ में शामिल किया गया है, तो इस फिल्म के निर्माता और कास्ट को पूरी उम्मीदें हैं कि ये फिल्म ऑस्कर्स में काफी अच्छा परफॉर्म करेगी और हो सकता है कि फिल्म को अवार्ड भी मिल जाए। यूके में इस फिल्म को मिली पहचान के बाद, भारतीय दर्शक भी इस फिल्म को अब देखना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh की इन 5 फिल्मों का नहीं है कोई ठिकाना, साइन करके ठंडे बस्ते में गए प्रोजेक्ट्स
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines