Udaipur Files: फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ बीते शुक्रवार 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। काफी वक्त से विवादों में फंसी दिग्गज एक्टर विजय राज स्टारर ये फिल्म कन्हैया लाल की हत्या की सच्ची घटना पर आधारित है। जाहिर है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उनके बेटे यश साहू ने थिएटर में एक सीट अपने दिवंगत पिता के लिए खाली रखवाई थी। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कन्हैया लाल के बेटे फिल्म को देखने के बाद बुरी तरह से रो रहे हैं। ये वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है।
पिता को दी श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को देखते हुए कन्हैया लाल के बेटे यश साहू का इमोशनल ब्रेक डाउन हुआ है। वह थिएटर में बैठे हैं और उनके बगल वाली खाली सीट पर दिवंगत कन्हैया लाल की तस्वीर रखी हुई है। इसके जरिए यश अपने पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्म देखने के बाद यश साहू अपने पिता को याद करते हुए फूट-फूटकर रो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Udaipur Files की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर की 1 सीट खाली क्यों, फिल्म को लेकर क्या बोले कन्हैया लाल के बेटे?
लोगों से की थी खास अपील
बता दें कि इससे पहले यश साहू ने लोगों से इमोशनली रिक्वेस्ट करते हुए फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को देखने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि ये सिर्फ एक कहानी से काफी ज्यादा है। ANI के साथ बातचीत में कन्हैया लाल के बेटे ने कहा था, ‘मैं लोगों से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि वह फिल्म को जरूर देखें। सच्चाई को जानें।
उन्होंने आगे कहा था, ‘उदयपुर फाइल्स किसी धर्म का विरोध करने या फिर किसी कम्युनिटी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाई गई है। इसका मकसद सिर्फ जागरूकता पैदा करना है और टेररिज्म के खौफनाक चेहरे को दर्शाना है।’
कौन थे कन्हैया लाल?
बता दें कि कन्हैया लाल राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले दर्जी थे, जिनकी जून 2022 में गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पैगंबर मुहम्मद पर कथित तौर पर कमेंट करने के लिए कुछ लोगों ने उनकी दुकान में घुसकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines