Vibhu Raghave Passed Away: टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिससे इंडस्ट्री में शोक के बादल छा गए हैं। ‘निशा और उसके कजिन्स’ फेम एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे उर्फ विभु राघवे का निधन हो गया है। एक्टर पिछले काफी वक्त से स्टेज फोर के कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। आखिरकार वह कैंसर से जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की पुष्टि बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा और एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने की है। इसके साथ ही उन्होंने विभु राघवे को श्रद्धांजलि दी है।
कौन थे विभु राघवे?
विभु राघवे को टीवी शो ‘निशा और उसके कजिन्स’ में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह ‘सावधान इंडिया’ और ‘सुवरीन गुग्गल’ जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। साल 2022 में उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला था कि वह कोलन के न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे हैं। इलाज के दौरान विभु राघवे ने अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसे देखने के बाद उनके फैंस चौंक गए थे।
यह भी पढ़ें: डेयरडेविल’ फेम एक्टर का निधन, ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे Devin Harjes
सेलिब्रिटी दे रहे श्रद्धांजलि
उधर, विभु राघवे के निधन से उनके खास दोस्तों और टीवी स्टार्स को बड़ा झटका लगा है। बिग बॉस 18 के विनर और एक्टर करणवीर मेहरा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”बहुत जल्दी। आपकी आत्मा को शांति मिले।’ उनके अलावा एक्ट्रेस प्रियम कावेरी और सिंपल कौल ने भी विभु राघवे को श्रद्धांजलि दी है।
इलाज के लिए नहीं थे पैसे
बता दें कि कैंसर से जूझ रहे विभु राघवे की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके पास अपने कैंसर का इलाज करवाने तक के पैसे नहीं थे। इसके बाद सिंपल कौल, मोहसिन खान, सौम्या टंडन और अदिति मलिक समेत कई स्टार्स ने विभु राघवे के इलाज का खर्च उठाने के लिए क्राउडफंडिंग की गुहार लगाई थी। एक्टर का ट्रीटमेंट मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
25 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines