Trump Tariff VS Indian Cinema: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज 29 सितंबर सोमवार को एक और बड़ा ऐलान कर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले का सीधा असर इंडियन सिनेमा पर देखने को मिलेगा. ट्रंप के इस टैरिफ के अनुसार अब संयुक्त राज्य अमेरिका में बनाई गई सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की बात कही गई है. इसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट भी जारी किया है, जिसके बाद भारतीय फिल्ममेकर्स की टेंशन बढ़ गई है.
इंडियन सिनेमा पर क्या होगा असर?
ट्रंप के टैरिफ का सीधा असर हिंदी सिनेमा और साउथ पर देखने को मिलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि अब कोई भी फिल्ममेकर अगर अमेरिका में फिल्म की शूटिंग करेगा, तो उसके पहले उन्हें पूरा सोच-विचार करना पड़ेगा. दरअसल, ट्रंप के टैरिफ प्लान के अनुसार, अमेरिका में शूट होने वाली सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा.
अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री को चुरा लिया- ट्रंप
इतना ही नहीं बल्कि फिल्ममेकर्स को पहले से ही सभी चीजों को अच्छे से जांच परखना होगा. ट्रंप के पोस्ट की बात करें तो अपने पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि विदेशी लोगों ने अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री को चुरा लिया है. इसका सबसे ज्यादा असर कैलिफोर्निया में देखने को मिला है.
फिल्मों पर 100% टैरिफ
ट्रंप का कहना है कि उन्हें बुरे परिणामों से बचने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में बनने वाली सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है. प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अनुसार, अमेरिका में रहने वाले भारतीय, अमेरिका में रिलीज होने वाली तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम, पंजाबी, बंगाली और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्में देखने के लिए हर साल लगभग 100 मिलियन डॉलर खर्च करते हैं.
ट्रंप के टैरिफ का भारतीय सिनेमा पर कितना असर?
अब देखने वाली बात होगी कि ट्रंप के इस टैरिफ का कितना असर भारतीय सिनेमा को भुगतना पड़ेगा? गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पहले दुनियाभर के 150 से ज्यादा देशों पर 10 से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया हुआ है. अब फिल्मों की शूटिंग पर भी टैरिफ लगाने से फिल्म इंडस्ट्री को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: रैकिंग टास्क में फरहाना का पलटा गेम, नंबर के बहाने 6 दुश्मन किए तैयार
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines