Triptii Dimri Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस वक्त एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गई हैं। हाल ही में जयपुर में एक इवेंट हुआ था जिसमें एक्ट्रेस को शामिल होना था। हालांकि, अब उन पर आरोप है कि 5 लाख की पेमेंट लेने के बावजूद तृप्ति डिमरी उस इवेंट में नहीं आईं। ऐसे में एक्ट्रेस के खिलाफ उस इवेंट के ऑर्गनाइजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। एक महिला ने तो तृप्ति के पोस्ट पर कालिख पोतकर उन्हें बॉयकॉट करने तक की मांग की थी। FICCI FLO द्वारा आयोजित नारी शक्ति के इस इवेंट में तृप्ति डिमरी के नाम पर बवाल होने पर एक्ट्रेस की टीम ने आज सुबह ही एक बयान जारी किया था।
तृप्ति डिमरी की फिर बढ़ी मुश्किलें
तृप्ति डिमरी की टीम की तरफ से इस पूरी कंट्रोवर्सी के बाद एक लिखित स्टेटमेंट जारी किया गया था। इसमें लिखा था, ‘उनकी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के लिए चल रहे प्रमोशनल कैंपेन के दौरान तृप्ति डिमरी ने अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाया है। विशेष रूप से, उन्होंने अपनी प्रमोशनल ड्यूटीज के बाहर किसी भी पर्सनल अपीयरेंस या इवेंट में पार्टिसिपेट नहीं किया या ऐसा कोई पार्टिसिपेट करने का कमिटमेंट किया नहीं किया। ये साफ करना बेहद जरूरी है कि इन एक्टिविटीज में उनकी भागीदारी के लिए कोई एडिशनल फीस या पेमेंट एक्सेप्ट नहीं किए गए हैं।’
टीम ने जारी किया था बयान
तृप्ति डिमरी की टीम का ये बयान आने के बाद लोगों को लगने लगा कि या तो इस इवेंट में कोई कन्फ्यूजन हो गया या बिना बात उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अब उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके बाद ये मामला और भी ज्यादा उलझ गया है। आज जो तृप्ति डिमरी की टीम का स्टेटमेंट आया है उसके मुताबिक, एक्ट्रेस ने कोई फीस नहीं ली और वो इस इवेंट का हिस्सा नहीं बनने वाली थीं। लेकिन अब उनका 2 दिन पुराना एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके बाद लोग फिर सोच में पड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें: Sudesh Lehri की पत्नी के साथ जब एयरपोर्ट पर हुआ भयानक हादसा, सर्जरी की आ गई थी नौबत
अब वीडियो ने फिर खड़े किए सवाल
इस वायरल वीडियो में तृप्ति डिमरी ने जो कहा है वो उनकी टीम के बयान से मेल नहीं खा रहा। एक्ट्रेस के इस वीडियो को खुद FICCI FLO के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें एक्ट्रेस कह रही हैं, ‘हेलो सभी को, मैं तृप्ति डिमरी हूं और मैं ये कन्फर्म करते हुए बेहद खुश हूं कि मैं FICCI FLO इवेंट का हिस्सा बनने जा रही हूं, जिसकी थीम शक्ति है जिसका मतलब है कि महिलाओं की शक्ति और एनर्जी का सेलिब्रेशन।’ इसके बाद एक्ट्रेस ने इस इवेंट को ऑर्गेनाइज करने के लिए चेयरपर्सन को शुक्रिया कहा था और ये भी कहा था कि सभी से अगले दिन दोपहर 12 बजे मिलेंगी। अब एक्ट्रेस का ये वीडियो कई सवाल पैदा कर रहा है।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines