हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Trending News: 'पठान' के गाने पर टीचर्स का धमाकेदार डांस, शाहरूख खान बोले- ये 'एजुकेशनल रॉकस्टार'

विज्ञापन

Trending News: शाहरूख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर कुछ टीचर्स का धमाकेदार सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो को शाहरूख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शाहरूख ने गाने पर डांस कर रहे टीचर्स को ‘एजुकेशनल रॉकस्टार’ बताया है।

किंग खान ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में एक यूनिवर्सिटी के कुछ शिक्षक अपने छात्रों के साथ ‘झूम जो पठान’ गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन शाहरूख ने लिखा, “कितना भाग्यशाली है कि हमारे पास ऐसे टीचर और प्रोफेसर हैं जो हमें पढ़ा सकते हैं और हमारे साथ मस्ती कर सकते हैं। ये सभी एजुकेशनल रॉकस्टार हैं!”

और पढ़िए – Sonu Walia Birthday: खान एक्टर्स की वजह से तबाह हो गया इस एक्ट्रेस का करियर… अब गुमनाम जिंदगी जी रही है

और पढ़िए – Natasa Stankovic-Hardik Pandya Wedding: हार्दिक और नताशा ने शेयर की हल्दी की तस्वीरें, प्यार में डूबा दिखा कपल

जीसस एंड मैरी कॉलेज का बताया जा रहा है वायरल वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज के कॉमर्स डिपार्टमेंट का है। वीडियो को कॉमर्स डिपार्टमेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया था। बता दें कि पठान फिल्म के सॉन्ग ‘झूमे जो पठान’ पर काफी वीडियो और रिल्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

शाहरूख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने के बाद लगातार कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है, साथ ही नए बना भी रही है।बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ का शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ से अधिक की कमाई भी कर ली है।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें