Toxic Director Geetu Mohandas: यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. एक्टर के 40वें बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया और जिसमें यश का पहला लुक भी जारी किया गया. यश के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर गीतू मोहनदास भी चर्चाओं में आ गई है. टीजर में दिखाए गए कार वाले सीन के लिए गीतू मोहनदास की हर कोई तारीफ कर रहा है. फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने भी गीतू मोहनदास की तारीफ की है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर गीतू मोहनदास कौन हैं?
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी शुरुआत
‘टॉक्सिक’ की डायरेक्टर गीतू मोहनदास पहले कई फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुकी हैं. गीतू ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. डायरेक्टर का नाम पहले गायत्री मोहनदास था, लेकिन उन्होंने अपनी फिल्म ‘ओन्नू मुथल पूज्यम वारे’ के दौरान स्क्रीन पर अपना नाम गीतू रखा था. जिसके बाद से डायरेक्टर गायत्री से गीतू बन गईं. गीतू जब महज 5 साल की थी, तब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और मोहनलाल के साथ स्क्रीन शेयर की थी.
यह भी पढ़ें: Yash के ‘Toxic’ टीजर में दिखी ये विदेशी एक्ट्रेस कौन? फैंस पूछ रहे सवाल
इन फिल्मों से जीता दिल
गीतू जब बड़ी हुईं तो उन्होंने फिल्म ‘लाइफ इज ब्यूटीफुल’ में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया. इसके बाद उन्होंने ‘थेंकासी पट्टनम’, ‘वल्कनडी’ और ‘अकाले’ जैसी फिल्मों में काम किया. ‘अकाले’ फिल्म के लिए गीतू को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया था. साल 2009 में गीतू ने अपनी पहली डायरेक्टेड शॉर्ट फिल्म ‘केल्कुन्नुंडो’ से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद साल 2013 में गीतू अपनी पहली फीचर फिल्म ‘लायर्स डाइस’ लेकर आईं. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे.
यह भी पढ़ें: Toxic का टीजर देख क्या बोले फैंस? रॉकिंग स्टार यश के एक ही डायलॉग ने मचाया गदर
रामगोपाल वर्मा ने की तारीफ?
‘लायर्स डाइस’ के बाद अब गीतू अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में रिलीज हुए टीजर में दिखाए गए कार वाले सीन की काफी तारीफ हो रही है. इस सीन के लिए गीतू की तारीफ फेमस फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने भी की है. रामगोपाल वर्मा ने कहा, ‘‘द नेम इज यश’ स्टारर ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देखने के बाद मुझे जरा भी शक नहीं रहा कि गीतू मोहनदास महिला सशक्तिकरण की जीती-जागती मिसाल हैं. उनके सामने कोई भी पुरुष निर्देशक टिक नहीं सकता. अब भी यकीन करना मुश्किल है कि इस दमदार फिल्म को उन्होंने ही डायरेक्ट किया है.’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines