Tina Dutta Slams Media: ‘बिग बॉस 13’ फेम शेफाली जरीवाला के निधन के बाद एक के बाद एक सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। शेफाली जरीवाला के निधन पर जो कुछ हुआ, उसके बाद सभी का गुस्सा फूट पड़ा है। 28 जून को शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार किया गया था और इस दौरान मीडिया ने सभी हदें पार कर दीं। शेफाली जरीवाला के दोस्तों और बाकी सेलिब्रिटीज के साथ-साथ मीडिया ने उनके परिवार को भी नहीं बख्शा, जो उस वक्त गहरे दुख में डूबा हुआ था। लोगों के फेस पर कैमरा जूम करके मीडिया सभी से सवाल करता रहा कि आपको कैसा लग रहा है?
टीना दत्ता को मीडिया पर आया गुस्सा
अब मीडिया की इस हरकत पर पारस छाबड़ा, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा और रश्मि देसाई के बाद एक्ट्रेस टीना दत्ता का रिएक्शन सामने आया है। टीना दत्ता ने सोशल मीडिया पर शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में मीडिया की हरकत पर भड़ास निकालते हुए उन्हें फटकार लगाई है। साथ ही उन्हें खास सलाह भी दी है। अब टीना दत्ता का गुस्से में लिखा गया पोस्ट इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। टीना दत्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने इस खास पोस्ट में क्या लिखा है? चलिए जानते हैं।
शेफाली के अंतिम संस्कार को लेकर मीडिया को लगाई फटकार
टीना दत्ता ने लिखा, ‘मीडिया को कोई शर्म नहीं है- अंतिम संस्कार के दौरान किसी का शव दिखाना, अंतिम संस्कार फिल्माना और शोक मनाने वालों पर टिप्पणी करना, जैसे ये कोई तमाशा हो। ये रिपोर्टिंग नहीं है। ये शोषण है। लोगों को सम्मान के साथ शोक मनाने दो। मौत भी रिस्पेक्ट डिजर्व करती है। किसी के चेहरे पर कैमरा दिखाना और पूछना कि कितना दुख हो रहा है, मतलब सच में? इस पर यकीन नहीं होता…। उन्हें शान्ति से शोक मनाने दो।’ आपको बता दें, शेफाली जरीवाला के निधन के बाद जिस तरह से उनके पति पराग त्यागी को मीडिया ने कवर किया और साथ ही उनके दुख का मजाक और तमाशा बनाकर रख दिया, उस पर सेलेब्स नाराज हैं।
यह भी पढ़ें: The Traitors के एक और शातिर कंटेस्टेंट को ऑफर हुआ Bigg Boss 19, सबको अपनी ऊंगली पर नचाएगी ये हसीना?
पराग त्यागी को मीडिया की वजह से किया गया ट्रोल
शेफाली जरीवाला के निधन का पराग त्यागी पर बेहद बुरा असर पड़ा है। उन्होंने अपने लाइफ पार्टनर को खो दिया, बावजूद इसके उन्हें दुख की घड़ी में भी मीडिया के कारण शांति नहीं मिल रही। वो बीवी के जाने का गम भी नहीं मना पा रहे। कुत्ते का ख्याल रखने पर मीडिया द्वारा उन्हें जज किया जा रहा है। उनके वीडियो वायरल होने के बाद सेलेब्स को सामने आकर मीडिया को नसीहत देनी पड़ी है।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
38 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines