हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Natasa Stankovic-Hardik Pandya Wedding: हार्दिक-नताशा की रॉयल वेडिंग का तीसरा दिन, आज हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेगा कपल

विज्ञापन
Natasa Stankovic-Hardik Pandya Wedding

Natasa Stankovic-Hardik Pandya Wedding: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है और एक के बाद एक कपल शादी के बंधन में बंध रहा है।

हाल ही में 7 फरवरी को बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने राजस्थान के जैसलमेर में शादी की है। उससे पहले अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने 23 जनवरी को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर शादी कर एक-दूसरे के हो गए।

और पढ़िए – Valentine Day: ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को दी शुभकामनाएं, कहा- हैप्पी वैलेंटाइन डे

विज्ञापन

क्रिश्चियन धर्म के अनुसार की शादी

अब बीते दिन बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और तीन साल टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के कैप्टन हार्दिक पांड्या ने क्रिश्चियन धर्म के अनुसार कसमें लेकर शादी की है।

दो साल का एक बेटा भी रहा मौजूद

बता दें कि हार्दिक पंड्या अपनी पत्नी नताशा से दो धर्मों के रीति-रिवाज से शादी कर रहे हैं। बीते दिन जहां कपल क्रिश्चियन धर्म से एक-दूसरे का हुआ, वहीं आज हार्दिक और नताशा हिंदू धर्म के अनुसार सात फेरे लेंगे। साथ ही दोनों करीब दो साल पहले भी कोर्ट मैरिज कर चुके हैं और कपल का दो साल का एक बेटा भी है।

विज्ञापन

क्रिकेट वर्ल्ड के बड़े सितारे और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने की शिरकत

इन दोनों की शादी में क्रिकेट वर्ल्ड के बड़े सितारे और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी शिरकत ही हैं। बीते दिन हार्दिक और नताशा ने उदयसागर के होटल रैफल्स में क्रिश्चियन धर्म के अनुसार शादी की है। इस दौरान कपल बहुत ही खूबसूरत लग रहा था।

एक-दूसरे का हाथ पकड़कर वेन्यू में पहुंचे हार्दिक और नताशा

इस दौरान नताशा व्हाइट गाउन और हार्दिक ब्लैक सूट में नजर आए और दोनों बहुत ही सुंदर लग रहे थे। साथ ही इस दौरान कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़कर वेन्यू में पहुंचे थे। शादी के बाद दोनों ने डांस भी किया और देर रात तक यह पार्टी चली, जिसे सभी ने एंजॉय किया।

विज्ञापन

और पढ़िए – Akshay Kumar Controversy: अक्षय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज, भारत के नक्शे के अपमान का है आरोप

आज हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे हार्दिक और नताशा

बता दें कि आज कपल की शादी का तीसरा दिन है और आज हार्दिक और नताशा हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके साथ ही इस शादी में कई स्टार गेस्ट भी मौजूद होंगे और इसमें धोनी का नाम सबसे पहले हैं।

विज्ञापन

साथ ही इस शादी में शिरकत करने के लिए इंडियन क्रिकेटर दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, ईशान किशन, पूर्व क्रिकेटर अजय जड़ेजा, एक्टर जय भानुशाली, उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस भी उदयपुर जा चुके हैं।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola