Theri Remake Movie: बीते दिन यानी 25 दिसंबर को वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जबसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तबसे ही फिल्म को लेकर बज बना हुआ था और लोग इसके रिलीज होने का वेट कर रहे थे। ये तो सभी जानते हैं कि फिल्म ‘बेबी जॉन’ साउथ फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है। हालांकि ‘बेबी जॉन’ पहली फिल्म नहीं है, जो ‘थेरी’ का रीमेक है। जी हां, इसके पहले भी ‘थेरी’ के रीमेक बन चुके हैं। आइए जानते हैं कि कि कब-कब ऐसा हुआ?
कब-कब बने ‘थेरी’ के रीमेक?
2016 में रिलीज हुई ‘थेरी’
फिल्म ‘थेरी’ साल 2016 में 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी और ये एक तमिल फिल्म थी, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा और खूब नोट छापे थे। फिल्म ने पहले दिन 13.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अगर इस फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनियाभर में 153 करोड़ का कारोबार किया था।
2019 में बना पहला रीमेक
साल 2019 में ‘थेरी’ का पहला रीमेक बना था, जिसे ‘गोरी’ के नाम से रिलीज किया गया था। बता दें कि इस फिल्म को सिंहली भाषा में बनाया गया था और इसे श्रीलंका में रिलीज किया गया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और फ्लॉप हुई थी।
2019 में ही आया दूसरा रीमेक
इस फिल्म के दूसरे रीमेक की बात करें तो वो भी साल 2019 में ही आया था। फिल्म के दूसरे रीमेक को असमी भाषा में बनाया गया और इसका नाम ‘रत्नाकर’ था। हालांकि ये फिल्म हिट रही थी और ये ‘श्री रघुपति’ के बाद असम की सबसे कमाऊ फिल्म थी, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था।
2024 में बना तीसरा रीमेक
फिल्म ‘थेरी’ का तीसरा रीमेक इस साल यानी 2024 में बना है। इस बार इसे हिंदी में बनाया गया, जिसे ‘बेबी जॉन’ के नाम से रिलीज किया गया। फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई की है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी।
‘थेरी’ का चौथा रीमेक
वहीं, अगर ‘थेरी’ के चौथे रीमेक की बात करें तो इसकी चौथी रीमेक तेलुगु में बनाई जा रही है, जिसका नाम ‘उस्ताद भगत सिंह’ है। इस फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म अभी प्रोडेक्शन स्टेज पर है और इसे अगले साल रिलीज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Baby John को रिलीज होते ही तगड़ा झटका! Salman Khan का कैमियो सीन लीक
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines