Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए करण जौहर के शो के कंटेस्टेंट्स को धड़ाधड़ अप्रोच किया जा रहा है। ‘द ट्रेटर्स’ के कई कंटेस्टेंट्स को ‘बिग बॉस सीजन 19’ का ऑफर मिल चुका है। अब तक 6 ट्रेटर्स को इस रियलिटी शो के लिए अप्रोच किए जाने की खबर सामने आ चुकी है। इनमें अपूर्वा मखीजा, एलनाज नौरोजी, राज कुंद्रा, पूरव झा, जन्नत जुबैर और अब अंशुला कपूर का नाम भी शामिल है। अब इनमें से किन 4 ट्रेटर्स ने ‘बिग बॉस सीजन 19’ का कंटेस्टेंट बनने से इंकार कर दिया है? चलिए जानते हैं।
अंशुला कपूर
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को हाल ही में ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, एक्ट्रेस ने ये शो करने से साफ मना कर दिया है। उनका कहना है कि इस शो का फॉर्मेट अलग है और ये काफी लम्बा शो है। वो इस शो को करने के लिए अभी मेंटली तैयार नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने इस शो से दूरी बना ली है।
राज कुंद्रा
राज कुंद्रा ने भी सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया है। उनका कहना है कि उनके घर से 2 लोग पहले ही ‘बिग बॉस’ कर चुके हैं और तीसरे को ये करने की जरूरत नहीं है। वैसे भी राज कुंद्रा ‘द ट्रेटर्स’ में भी चालाकी नहीं दिखा पाए थे। ऐसे में इस शो में भी वो बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने टिक नहीं पाते।
जन्नत जुबैर
जन्नत जुबैर ने भी ‘बिग बॉस सीजन 19’ के ऑफर को लात मार दी है। जन्नत इस तरह के शो करने में दिलचस्पी नहीं रखती हैं। वैसे भी उनके एक्स बॉयफ्रेंड भी इस बार सलमान के शो में नजर आ सकते हैं। ऐसे में कंट्रोवर्सी से बचने के लिए जन्नत जुबैर ने ये फैसला लिया होगा।
पूरव झा
पूरव झा को भी ‘बिग बॉस सीजन 19’ ऑफर हुए था। हालांकि, पूरव झा का कहना है कि इस साल वो ये शो नहीं करना चाहते। उन्होंने ये नहीं कहा है कि वो कभी भी इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। लेकिन इस साल वो ये शो करने के लिए तैयार नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Bigg Boss 19 में Salman Khan का होगा एक्स गर्लफ्रेंड से सामना? मेकर्स ने किया अप्रोच
अपूर्वा और एलनाज
अपूर्वा मखीजा और एलनाज नौरोजी को भी इस साल ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया गया है। ‘द ट्रेटर्स’ में अपनी होशियारी दिखाने के बाद अब ये दोनों ‘बिग बॉस’ में भी बढ़िया गेम खेलती हुई नजर आ सकती हैं। इन दोनों में से अभी तक किसी के भी ‘बिग बॉस’ के ऑफर को ठुकराने की खबर सामने नहीं आई है। हो सकता है कि ये दोनों इस शो का हिस्सा बन जाएं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines