Adah Sharma Health Update: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) अपनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ रिलीज हुई है। इस बीच एक्ट्रेस अदा शर्मा का रोड़ एक्सीडेंट हो गया था और अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया है।
अदा शर्मा और सुदीप्तो सेन का हुआ रोड़ एक्सीडेंट
दरअसल, बीते दिन यानी 14 मई को बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने के लिए करीमनगर जाने वाले थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उनका रोड एक्सीडेंट हो गया। अब एक्ट्रेस अदा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है।
Adah Sharma Health Update
अदा शर्मा ने ट्वीट कर दिया हेल्थ अपडेट
अदा शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि- ‘दोस्तों मैं ठीक हूं, हमारे एक्सीडेंट को लेकर प्रसारित होने वाली खबरों की वजह से बहुत सारे मैसेजेस मिल रहे हैं, पूरी टीम और हम सब ठीक हैं, कोई गंभीर बात नहीं है, आप सबने हमें लेकर जो अपनी चिंता जाहिर की है, उसके लिए धन्यवाद।’
road accident news
सुदीप्तो सेन ने खुद दी थी रोड एक्सीडेंट की जानकारी
बता दें कि अदा शर्मा और सुदीप्तो सेन के रोड एक्सीडेंट को लेकर खुद डायरेक्टर ने जानकारी दी थी। डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि- ‘आज हम एक युवा सभा में अपनी फिल्म के बारे में बात करने के लिए करीमनगर जाने वाले थे, लेकिन दुर्भाग्य से हम इमरजेंसी हेल्थ इश्यू के चलते ट्रैवल नहीं कर सके। करीमनगर के लोगों से दिल से माफी मांगता हूं, हमने अपनी बेटियों को बचाने के लिए एक फिल्म बनाई है, प्लीज हमें सपोर्ट करते रहे #हिंदू एकता यात्रा’।
बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म ‘द केरला स्टोरी’
बता दें कि फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक तरफ तो ये फिल्म विवादों से घिरी हुई है और दूसरी तरफ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। वहीं ये फिल्म शनिवार को 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इसी के साथ ये फिल्म साल 2023 की चौथी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ के आंकड़े को छुआ है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines