The Bengal Files Trailer: मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर को रिलीज नहीं करने दिया गया। फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान बवाल मच गया। इस बीच अब फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बताया कि कैसे थिएटर्स ने उन्हें ट्रेलर रिलीज करने के लिए मना कर दिया। आइए जानते हैं कि विवेक ने क्या कहा?
विवेक अग्निहोत्री ने क्या कहा?
एएनआई से बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि मैं अमेरिका से आया और सीधे कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च के लिए गया। आमतौर पर फिल्मों के ट्रेलर सिनेमाघरों में लॉन्च किए जाते हैं, लेकिन जब मैं एयरपोर्ट पर पहुंचा, तो मुझे पता लगा कि सबसे बड़े मल्टीप्लेक्स ने कहा कि वो फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च नहीं कर सकते क्योंकि बहुत ज्यादा पॉलिटिकल दवाब है।
मल्टीप्लेक्स ने ट्रेलर रिलीज करने से किया इनकार
विवेक ने कहा कि थिएटर्स ने कहा कि अगर वो फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करते हैं, तो राजनीतिक उथल-पुथल मच जाएगी। विवेक ने कहा कि इसलिए हमने दूसरे मल्टीप्लेक्स से बात की और उन्होंने भी कहा कि सॉरी सर, बहुत ज्यादा पॉलिटिकल दवाब है। हम ऐसा नहीं कर सकते। अगर हमें यह शुरू से पता होता, तो हम इतनी सारी टीमों और अभिनेताओं को लेकर यहां क्यों आते और इतना पैसा क्यों खर्च करते?
‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर शुरू से विवाद
विवेक ने आगे कहा कि मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं, लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि हमारी आवाज दबने की कोशिश क्यों हो रही है? मेरा अंदाजा है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी फिल्म का ट्रेलर थिएटर के बजाय किसी होटल के बैंक्वेट हॉल में लॉन्च किया जा रहा है। गौरतलब है कि फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर शुरू से विवाद हो रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि आगे क्या होगा?
यह भी पढ़ें- ‘कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर…’, The Bengal Files के ट्रेलर रिलीज के दौरान हंगामा, भड़कीं पल्लवी जोशी
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
54 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines