The Bengal Files Trailer: मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर एक बार फिर से बवाल मच गया है। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होना था, लेकिन फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान कोलकाता में इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। फिल्म के ट्रेलर को रिलीज नहीं करने दिया गया। हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर रिलीज के दौराना हंगामा
ANI ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दो वीडियो शेयर किए गए हैं। एक वीडियो में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। साथ ही दूसरे वीडियो में अभिनेत्री पल्लवी जोशी नजर आ रही है, जो अपनी बात रख रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है कि आज कोलकाता में फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर रिलीज के दौरान हंगामा मच गया।
अभिनेत्री पल्लवी जोशी लगाया आरोप
अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने एएनआई से बात करते हुए आरोप लगाया कि फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने की परमिशन नहीं दी गई।पल्लवी जोशी ने कहा कि ये सब देखने के बाद भी आपको नहीं लगता कि ‘द बंगाल फाइल्स’ बनना कितना जरूरी था। देखिए बंगाल में क्या हो रहा है? मैं चाहती हूं कि भारत का हर व्यक्ति बंगाल की सच्चाई जानने के लिए यह फिल्म देखे।
क्या बोली एक्ट्रेस?
एक्ट्रेस ने कहा कि मैं राजनीति के बारे में बात नहीं करूंगी, लेकिन जिस तरह से मेरी फिल्म को रोका गया है, ये मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। पल्लवी ने कहा कि किसी भी फिल्ममेकर और एक्टर को सम्मान देना स्टेट की जिम्मेदारी होती है। ये आज से नहीं बल्कि सदियों से चलता आ रहा है।
कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर हैं?
पल्लवी ने कहा कि उन्हें किस बात का खतरा महसूस हो रहा है? ऐसा तो कश्मीर में भी नहीं हुआ। क्या हम यह मान सकते हैं कि कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर हैं? ये फिल्म बहुत जरूरी है। अब आगे देखना होगा कि क्या होगा?
यह भी पढ़ें- The Bengal Files का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स को देख क्या बोली पब्लिक?
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
9 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines