The 50 Promo: फराह खान का अपकमिंग रियलिटी शो ‘द 50’ सुर्खियों में छाया हुआ है. 1 फरवरी से शुरू होने वाले इस शो के लेटेस्ट प्रोमो भी सामने आने लगे हैं. शो में 50 सेलेब्स आपस में टास्क भिड़ते नजर आएंगे. वहीं फैंस भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड दिख रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने नए प्रोमो जारी किए हैं, जिनमें रजत दलाल-दिग्विजय सिंह और करण पटेल-सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच जंग देखने को मिल रही है. रजत दलाल ने तो गुस्से में आकर कंटेस्टेंट का गला ही पकड़ लिया. प्रोमो से तो लग रहा है कि शो में कंटेस्टेंट्स के बीच शुरुआती दिनों में ही घमासान देखने को मिल सकता है.
रजत दलाल की हुई लड़ाई
‘द 50’ में बिग बॉस में नजर आने वाले कई कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं और आपस में भिड़ते भी दिखाई देंगे. लेटेस्ट प्रोमो में ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट्स रजत दलाल और दिग्विजय राठी आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं. दिग्विजय राठी रजत दलाल के बिहेवियर पर सवाल उठाते हुए कहते हैं, ‘जब दूसरे लोग कल गाली दे रहे थे तब तो तेरा मुंह खुला नहीं.’ इतना सुनते ही रजत दलाल गुस्से में आकर दिग्विजय राठी का गला पकड़ लेते हैं. वहीं इस लड़ाई को छुड़ाने के लिए बाकी कंटेस्टेंट्स उनकी ओर दौड़ पड़ते हैं.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar के इस गाने का दुनियाभर में जलवा, बना डाला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिंगर जल्द करेंगे इंडिया टूर
करण पटेल की भी हुई बहसबाजी
वहीं दूसरी ओर करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच भी झगड़ा देखने को मिला. दोनों के बीच एक टास्क के दौरान तीखी बहस देखने को मिली. इस दौरान सिद्धार्थ को चेतावनी देते हुए गुस्से में करण पटेल कहते हैं, ‘अगर अगली बार तुम बीच में आए तो तुम्हारी हड्डी तोड़ दूंगा.’ इसके साथ ही सिद्धार्थ भी गुस्से से लाल हो जाते हैं. वहीं सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच भी बहसबाजी देखने को मिली. किसी टास्क के दौरान सपना चौधरी अदनान को कहती हैं, ‘तू सोच रहा है चढ़के आएगा तो कुछ नहीं बोलूंगी.’ इन झगड़ों से ये तो तय है कि बिग बॉस की तरह ही इस शो में भी भरपूर ड्रामा देखने को मिलने वाला है.
यह भी पढ़ें: कभी मूंगफली बेचता था ये सितारा, फिर डेब्यू फिल्म से ही बने ‘हीरो’; आज बेटा भी है स्टार; पहचाना कौन?
कब और किस टाइम आएगा शो?
बता दें ‘द 50’ को फराह खान होस्ट कर रही हैं. वहीं इस शो का प्रीमियर कल यानी 1 फरवरी को होगा. पहले इसे कंटेस्टेंट जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे देख सकते हैं. इसके बाद इसके एपिसोड कलर्स पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट किए जाएंगे. हर दिन कंटेस्टेंट्स को नए-नए टास्क पूरे करके खुद को एविक्ट होने से बचाना है.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines