The 50: मशहूर डायरेक्टर फराह खान का रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. टीवी का ये सबसे बड़ा रियलिटी शो होने जा रहा है. शो में टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने 50 सेलेब्स आपस में भिड़ते नजर आएंगे. मेकर्स ने इस शो का पहला प्रोमो भी जारी कर दिया है, वहीं अब शो के कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. फराह खान के इस शो में बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट्स से लेकर टीवी सीरियल के कंटेस्टेंट्स ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं. चलिए आपको भी बताते हैं शो में नजर आने वाले ये 50 फाइनल कंटेस्टेंट्स कौन हैं?
शो की थीम
फराह खान के इस रियलिटी शो में 50 कंटेस्टेंट्स फिजिकल, मेंटल और इमोशनल टास्क करेंगे और शो में अपनी जगह बनाए रखेंगे. शो का एक गेम मास्टर है जिसका नाम ‘लॉयन’ है, ये इन कंटेस्टेंट्स को कंट्रोल करता दिखाई देगा. वहीं शो की खास बात ये है कि इस शो के कोई पक्के नियम नहीं हैं, कभी भी इन नियमों को गेम मास्टर बदल सकता है. जिससे गेम में ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: BO Collection: Mardaani 3 ने पहले दिन ही इन 5 साउथ फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे पर कितने छापे नोट
शो के कंटेस्टेंट्स
शो के कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इस लिस्ट में करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, रिद्धिमा पंडित, शाइनी दोशी, उर्वशी ढोलकिया, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, चाहत पांडे, नीलम गिरी, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, मनीषा रानी, लवकेश कटारिया, अर्चना गौतम, बेबिका धुर्वे, रजत दलाल, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन, नतालिया जानोस्जेक, खानजादी, सिद्धार्थ भारद्वाज, नेहा चुडासमा, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, वंशज सिंह, दुष्यंत कुकरेजा, सौरभ घाडगे, हामिद बरकजी, मैक्सटर्न, डिंपल सिंह, समीरा शेख, सिवेट तोमर, जान्हवी किल्लेकर, यंग सैमी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, अर्चित कौशिक, फैज बलूच, रचित रोजा, आर्या जाधो, डिनो जेम्स, आरुषि चावला, तेजस्वी मदिवाड़ा, भाव्या सिंह और इमोर्टल काका शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ का ये एक्टर बना बॉक्स ऑफिस किंग, 7 सालों तक नहीं दी थी एक भी फ्लॉप फिल्म
कब और कहां देखें शो?
The 50 कल यानी 1 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. इस शो को आप जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर 10:30 बजे देख सकते हैं. वहीं शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स के सिर पर एविक्शन की तलवार लटकी रहेगी, खुद को शो में बचाने के लिए इन सितारों को सभी टास्क को ईमानदारी के साथ परफॉर्म करना होगा.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines