The 50: कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो ‘द 50’ लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है. लोगों को इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब शो का कॉन्सेप्ट भी रिवील हो गया है. शो को फराह खान होस्ट करने वाली हैं. आइए जानते हैं कि इस शो से जुड़ी और क्या डिटेल्स सामने आई हैं?
‘द 50’
दरअसल, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘द 50’ के मेकर्स ने दावा किया है कि ये शो भारतीय नॉन-फिक्शन टीवी की दुनिया में बड़ा बदलाव लेकर आएगा. इसके अलावा जियो हॉटस्टार के आलोक जैन ने इंडिया टुडे से बात करते हुए शो के बारे में कई चीजें रिवील की हैं. उन्होंने बताया है कि ये शो 1 फरवरी से ऑन-एयर होगा.
50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स
इसके आगे उन्होंने कहा कि अपकमिंग शो ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट ये है कि हम 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को एक सेटअप में रखेंगे. इस दौरान उन्हें कई एंटरटेनिंग टास्क करने को मिलेंगे. इसके अलावा शो के बीच में एलिमिनेशन भी होंगे और इस शो के करीब 50 एपिसोड के बाद शो का विनर सामने आएगा.
कैसे चुना जाएगा विनर?
साथ ही आलोक जैन ने आगे बताया कि शो का विनर कैसे चुना जाएगा और कैसे दर्शकों को इनाम जीतने का मौका मिलेगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऑडियंस जिस कंटेस्टेंट को फॉलो और सपोर्ट करेगी उसी को दांव पर लगा सकती है. अगर उनकी पसंद सही निकलती है, तो उन्हें इसके लिए पैसे मिलेंगे.
प्राइज मनी का एक हिस्सा किसे जाएगा?
इतना ही नहीं बल्कि शो की प्राइज मनी का एक हिस्सा उन लोगों को भी मिलेगा, जो विजेता कंटेस्टेंट को सपोर्ट करेंगे. उन्होंने बताया कि शुरू में सभी को परफॉर्मेंस देखकर अपने फेवरेट चुनने का मौका मिलेगा, लेकिन एक बार इसके लॉक होने के बाद इसको बदला नहीं जा सकेगा.
शो के कंटेस्टेंट्स
साथ ही अगर शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी तक फाइनल नाम तो सामने नहीं आए हैं, लेकिन सुनने में आया है कि शो के लिए अंकिता लोखंडे, कुशा कपिला, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, प्रतीक सहजपाल, सबा आजाद, शिव ठाकरे, उर्फी जावेद, धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, श्रीसंत, करण पटेल, एमिवे, ओरी, रिद्धि डोगरा, मल्लिका शेरावत, अंशुला कपूर, तान्या मित्तल, विवियन डीसेना और जय भानुशाली, श्वेता तिवारी और मिस्टर फैसू नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Prashant Tamang Last Rites: प्रशांत तमांग की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोईं पत्नी, बेटी के भी छलके आंसू
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines