हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Prashant Tamang Last Rites: प्रशांत तमांग की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोईं पत्नी, बेटी के भी छलके आंसू

Prashant Tamang Last Rites: पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 3’ के विनर और सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. प्रशांत तमांग के पार्थिव शरीर को देखकर उनकी वाइफ का बुरा हाल नजर आया.

विज्ञापन
Prashant Tamang Last Rites. IMAGE CREDIT- Social Media

Prashant Tamang Last Rites: पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 3’ के विनर और सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का पार्थिव शरीर बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) एयरपोर्ट लाया गया. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें प्रशांत की वाइफ और उनकी चार साल की बेटी नजर आ रही है. इस दौरान दोनों का हाल बहुत बुरा नजर आया, जिसे देखकर कोई भी इमोशनल हो जाएगा.

फूट-फूटकर रोई वाइफ

दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर प्रशांत तमांग के पार्थिव शरीर को देखकर उनकी वाइफ फूट-फूट कर रो रही हैं. उनके पास उनकी चार साल की बेटी भी खड़ी, जो समझने की कोशिश कर रही है कि उसके पिता को क्या हुआ है. हालांकि, इस दौरान बेटी का भी बुरा हाल नजर आया और आंखों में आंसू दिखे.

बेटी का भी बुरा हाल

पति के पार्थिव शरीर को देखकर प्रशांत तमांग की वाइफ बेसुध-सी नजर आई. वीडियो में प्रशांत की बेटी कभी अपनी रोती हुई मां को देखती है, तो कभी पिता और मां को रोता देख वो भी रोने लगती है. प्रशांत की मासूम बेटी अपने पिता को इस हाल में देखकर परेशान नजर आई.

विज्ञापन

इंटरनेट पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो देखने के बाद लोगों का दिल भी पसीज गया है. हर कोई इस मासूम बच्ची को देखकर इमोशनल हो रहा है. गौरतलब है कि प्रशांत तमांग अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे हैं. प्रशांत तमांग के निधन से हर कोई हैरान और परेशान है.

दार्जिलिंग में होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि आज बाकी रस्मों के लिए प्रशांत तमांग के पार्थिव शरीर को दार्जिलिंग एयरपोर्ट से ले जाया जाएगा, जहां दार्जिलिंग के चौरस्ता में फैंस के लिए अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है. प्रशांत का अंतिम संस्कार में दार्जिलिंग में परिवार और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में होगा. प्रशांत तमांग के जाने से उनकी बेटी और वाइफ अकेले रह गए हैं. फैंस उन्हें हिम्मत देने में लगे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Battle Of Galwan से Prashant Tamang का क्या कनेक्शन? Salman Khan को कही थी ये बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola