तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विशाल कृष्ण रेड्डी जल्द ही अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने वाले हैं। एक्टर शादी करने जा रहे हैं। पिछले काफी वक्त से गॉसिप गलियारों में उनकी शादी की चर्चाओं ने जोर पकड़ रखा था। अब विशाल ने खुद इन रूमर्स की ऑफिशियल पुष्टि कर दी है। अपकमिंग फिल्म ‘योगी दा’ के ऑडियो और ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुपरस्टार ने कंफर्म कर दिया कि वह एक्ट्रेस साई धनशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। यही नहीं दोनों ने अपनी शादी की डेट भी फिक्स कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने इवेंट के दौरान दी।
कौन हैं विशाल की लेडी लव?
सुपरस्टार विशाल की लेडी लव साई धनशिका के बारे में बात करें तो वह फेमस तमिल एक्ट्रेस हैं। 20 नवंबर, 1989 को तमिलनाडु के तंजावुर में जन्मीं धनशिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में फिल्म ‘मनाथोडु मझाईकलम’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने मरीना का किरदार प्ले किया था। डेब्यू के बाद साई धनशिका ने ‘पेरनमई’, ‘मांजा वेलु’ और ‘निल गवानी सेलाथे’ जैसी कई फिल्में की। यही नहीं फिल्म ‘कबाली’ में वह सुपरस्टार रजनीकांत की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार प्ले कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: अमन की बात करते और…’, Rupali Ganguly का यूट्यूबर Jyoti Malhotra के कारनामों पर फूटा गुस्सा
फिल्मफेयर अवॉर्ड कर चुकी हैं अपने नाम
अपने करियर में साई धनशिका पर्दे पर कई अलग-अलग किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी हैं। उन्हें तमिल के अलावा मलयालम फिल्मों में भी पहचान मिली है। साई को दुलकर सलमान के साथ सोलो फिल्म में देखा जा चुका है। इसके अलावा तेलुगु की फिल्म ‘शिकारू’ में नजर आ चुकी हैं। धनशिका को अपने काम के लिए साउथ के दाे फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म ‘योगी दा’ को लेकर चर्चा में हैं।
कब शादी रचाएंगे विशाल-धनशिका?
सुपरस्टार विशाल ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अपनी शादी की डेट का खुलासा भी कर दिया है। उन्होंने बताया है कि वह 29 अगस्त को अपने जन्मदिन के खास मौके पर साई धनशिका के साथ सात-फेरे लेंगे। बता दें कि 29 अगस्त को विशाल 48 साल के पूरे हो जाएंगे। वहीं साई धनशिका 35 साल की हैं। दोनों के बीच उम्र का फासला 12 साल से ज्यादा है। हालांकि उम्र को साइड रखते हुए कपल एक-दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
1 hr agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
4 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
6 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
7 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
16 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines