एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दुखद खबर मिली है। हाल ही में एक्टर मुकुल देव का निधन हुआ है और अब एक और कलाकार की मौत हो गई। मशहूर साउथ एक्टर जीवी बाबू अब हमारे बीच नहीं रहे। जीवी बाबू ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जीवी बाबू ने अपनी पूरी जिंदगी थिएटर में बिताई है और तेलुगू फिल्मों में भी खूब नाम कमाया। वहीं, आज उन्होंने दम तोड़ दिया। जीवी बाबू को उनकी फिल्म Balagam के लिए जाना जाता था।
जीवी बाबू का निधन
अब इसी फिल्म के डायरेक्टर वेणु येलदंडी ने जीवी बाबू के निधन की पुष्टि की है। डायरेक्टर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को एक्टर के जाने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने एक्टर को श्रद्धांजलि भी दी है। अपने इस पोस्ट में डायरेक्टर ने जीवी बाबू की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जीवी बाबू अब नहीं रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन थिएटर में बिताया। अंतिम दिनों में, मुझे बलगम के माध्यम से उन्हें पेश करने का सौभाग्य मिला। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’
क्या है एक्टर के निधन का करण?
बताया जा रहा है कि एक्टर पिछले कुछ समय से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। एक अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था और इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आपको बता दें, जीवी बाबू को आखिरी बार फिल्म ‘बलगम’ में ही देखा गया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने अंजना यानी प्रियदर्शी के दादा का यादगार किरदार निभाया था।
यह भी पढ़ें: Misha Agrawal के निधन से बहन को लगा बड़ा सदमा, 1 महीने बाद बोलीं- ‘मेरी जीने की इच्छा खत्म…’
फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
अब एक्टर के निधन की खबर से उनके फैंस के बीच मायूसी छा गई है। साउथ इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। इंडस्ट्री के तमाम कलाकार और उनके चाहने वाले एक्टर जीवी बाबू को सोशल मीडिया पर याद करते हुए भावुक होते नजर आ रहे हैं। साथ ही सभी लोग अब जीवी बाबू को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस वक्त साउथ इंडस्ट्री एक्टर के निधन से सदमे में है।
संबंधित खबरें
इमरान खान ने FRRO के ‘लीव इंडिया’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती
7 hrs ago'नाम-इज्जत 5 करोड़ के लिए दांव पर लगाऊं?' चेक बाउंस केस पर बोले राजपाल यादव
10 hrs agoएक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
17 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
18 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
18 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
20 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
21 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
1 day agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
1 day ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines