हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

शादी के बाद Taapsee Pannu के निजी पलों के वीडियो वायरल, एक-दूजे में खोया कपल

Taapsee Pannu-Mathias Boe: एक्ट्रेस तापसी पन्नू और मैथियास बोए की शादी के संगीत का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसके पहले कपल की शादी की वरमाला का वीडियो सामने आया था।

विज्ञापन
Taapsee Pannu, Mathias Boe

Taapsee Pannu-Mathias Boe: फेमस एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिस पर फैंस का जमकर रिएक्शन आया। इतना ही नहीं अब तापसी और मैथियास बोए की शादी के संगीत का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गया है। हालांकि अभी तक तापसी या मैथियास की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।  गौर करिएगा, सामने आए किसी भी वीडियो और फोटो की News24 पुष्टि नहीं करता है।

तापसी और मैथियास की शादी के संगीत का वीडियो वायरल

कुछ देर पहले bollywoodbubble ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि तापसी और मैथियास की संगीत नाइट के कुछ पल। सामने आए पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि पहले पोस्ट में दो लड़कियां डांस कर रही हैं। हालांकि वीडियो ब्लर है तो कुछ साफ नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरे पोस्ट में तापसी और मैथियास एक-दूसरे बाहों में बाहें डाले डांस कर रहे हैं।

यूजर्स ने की तारीफ

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो आते ही छा गया। साथ ही फैंस ने भी इस पर कमेंट्स की बारिश कर दी। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि नाइस कपल। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्यूट कपल। एक और यूजर ने कहा कि आपको बधाई हो। बता दें कि इससे पहले तापसी और मैथियास की शादी का वीडियो में वायरल हो चुका है।

कपल की वरमाला का वीडियो भी आया सामने

इस वीडियो में तापसी रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही है। साथ ही मैथियास भी अपनी शादी की शेरवानी में खूब जच रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कपल एक-दूसरे को वरमाला पहनाता नजर आ रहा है। साथ ही दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत भी लग रहे हैं।

फैंस बेहद खुश

इस वीडियो पर भी यूजर्स ने भर-भरकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि पंजाबी शादी। दूसरे ने लिखा कि इस तरह करनी चाहिए शादी। एक और ने कहा कि बहुत सुंदर। एक अन्य ने लिखा कि रब ने बना दी जोड़ी। इस तरह के कमेंट्स अब इस वीडियो पर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मेरे लिए गिफ्ट्स… Anupamaa ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, फैंस से भी की खास अपील

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें