Swara Bhasker: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। फिर चाहे वो कंगना रनौत हो या फिर शबाना आजमी। हालांकि अपने बेबाक अंदाज के लिए स्वरा भास्कर भी जानी जाती हैं। स्वरा ने अपनी फिल्मों में बेहद कमाल का काम किया है, लेकिन उनके विवादित बयानों के चलते उन्हें इंडस्ट्री में कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस का टैग मिला है, जिसे उन्होंने खुद भी माना है। साथ ही वो ये भी मानती हैं कि उन्हें इंडस्ट्री में जितना काम मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिला। इसी मुद्दे पर अब एक्ट्रेस का दर्द छलका है।
स्वरा ने दिया बयान
दरअसल, हाल ही में कनेक्ट सिने संग स्वरा ने काम ना मिलने पर बात करते हुए कहा कि मुझे एक कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस का टैग मिला है। फिल्ममेकर्स और डायरेक्टर्स आपके बारे में जब बुरा कहने लगते हैं, तो आपकी एक अलग ही छवि बन जाती है। हालांकि मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है और मुझे पता है कि कैसे रहना है। स्वरा ने आगे कहा कि इन सबमें एक चीज है, जिससे मुझे बहुत दुख होता है और वो ये है कि जिस चीज को बेहद प्यार करती हूं वो है एक्टिंग।
एक्टिंग मेरे लिए सबसे जरूरी- स्वरा
इसके आगे स्वरा कहती हैं कि ये बिल्कुल वैसे ही है, जैसे मैं मैदान में गोली खा रही हूं, लेकिन इससे दर्द होता है। मेरी बेटी राबिया के पैदा होने से पहले एक्टिंग मेरे लिए सबसे जरूरी और मेरा सबसे बड़ा जुनून था। स्वरा ने कहा कि इसके लिए मैं हमेशा तैयार रहती थी और मुझे एक्टिंग और प्रैक्टिस से बहुत प्यार था। मैं बहुत सारे किरदार निभाना चाहती थी, लेकिन मुझे इतने मौके नहीं मिले, जितने शायद मिलने चाहिए थे।
कोई कुछ भी सोचे- स्वरा
स्वरा ने कहा कि मैं ऐसे बिल्कुल भी बिहेव नहीं करना चाहती जैसे मैं इससे परेशान हूं। उन्होंने कहा कि जो भी हो, लेकिन मैं अपनी राय रखती रहूंगी और सभी मुद्दों पर बयान दूंगी। स्वरा ने कहा कि जो भी हो मैं सबके साथ एक जैसी रहती हूं फिर चाहे कोई मेरे बारे में कुछ भी सोचे, जो सही है मैं उसके बारे में बात करने करूंगी। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस का एक हालिया ट्वीट भी इस टाइम सुर्खियों में बना हुआ है।
बकरीद पर किया पोस्ट
दरअसल, बकरीद के मौके पर एक्ट्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक फूड ब्लॉगर का ट्वीट, रिट्वीट करते हुए वेजिटेरियन्स के खिलाफ कुछ ऐसा पोस्ट किया, जो कुछ ही देर में इंटरनेट पर चर्चा में आ गया। अपने पोस्ट में स्वरा ने लिखा कि सच कहूं तो… मुझे शाकाहारी लोगों की एक बात समझ में नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गाय के बछड़ों को उनकी मां के दूध से वंचित करके, गायों को जबरन गर्भवती कराकर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है।
शाकाहारियों को लिया निशाने पर
इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिससे पूरा पौधा ही खत्म हो जाता है। बेहतर होगा कि आप रिलैक्स करें क्योंकि आज बकरीद है। बता दें कि स्वरा ने नलिनी उनागर नाम की फूड व्लॉगर के ट्वीट को शेयर कर शाकाहारी होने पर सवाल खड़े किए हैं। नलिनी अक्सर खाने की फोटोज शेयर करती हैं।
यह भी पढ़ें- कभी 500 रुपये के लिए काम कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस, आज 100 करोड़ की संपत्ति की मालकिन
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines