हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Taali Teaser: 'गाली से ताली तक के सफर की यही कहानी', टीजर आउट

विज्ञापन
Taali Teaser

Taali Teaser: इन दिनों सुष्मिता सेन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘ताली’ को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। वहीं, अब इस सीरीज का टीजर भी रिलीज हो गया है।

सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया पर अपकमिंग वेब सीरीज ‘ताली’ का टीजर शेयर किया है। साथ ही इसे शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने शानदार कैप्शन भी लिखा है। वहीं, अब इस सीरीज का टीजर खूब वायरल हो रहा है।

Taali का टीजर आउट

अपने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज ‘ताली’ के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा है कि गाली से ताली तक के सफर की यही कहानी। वहीं, फैंस को वेब सीरीज ‘ताली’ का टीजर बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही अब सभी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

‘गाली से ताली तक के सफर की यही कहानी’

टीजर की बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि शुरुआत में सुष्मिता सेन की आवाज सुनाई देती है, जो खुद को इंट्रड्यूस करती हैं। माथे पर बिंदी लगाते हुए सीन शुरू होता है और पीछे से वॉइस ओवर आता है। ”नमस्कार मैं गैरी…कोई हिजड़ा कहता है तो कोई सोशल वर्कर, ये कहानी है इसी सफर की। टीजर में सुष्मिता सेन का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है।

स्वाभिमान, सम्मान और स्वतंत्रता

टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि वेब सीरीज की कहानी बेहद जबरदस्त होने वाली है। वहीं, चीजर में कई सारी पंच लाइन हैं जैसे- गाली से ताली तक। इसके आगे एक्ट्रेस कहती हैं कि जो लोग अपनी असलियत दिखाने से डरते हैं न वो कभी जीतते नहीं बाबू। स्वाभिमान, सम्मान और स्वतंत्रता की मांग करती हुई सुष्मिता सेन ने कमाल की एक्टिंग की है।

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

वहीं, अगर इसकी कहानी की बात करें तो ‘ताली’ गौरी सावंत की कहानी है, जिनका जन्म गणेश के तौर पर हुआ था। गौरी साल 2013 में राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) मामले में दायर की गई याचिका के याचिकाकर्ताओं में से एक थी। इनका इस पूरे मामले में अहम रोल था। इस याचिका पर साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था, जिसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी गई थी। बता दें कि वेब सीरीज ‘ताली’ 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर आने वाली है।

https://www.youtube.com/watch?v=P8Ft34S-JIQ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola