Sushant Singh Rajput: साल 2020, 14 जून को बॉलीवुड की गलियों से एक ऐसी खबर आई थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। बॉलीवुड के एक उभरते और चमकते सितारा हमेशा के लिए बुझ गया था। जी हां.. ‘टीवी शो पवित्र रिश्ता’ से अभिनय की शुरुआत कर ‘काई पो छे’ से बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त एंट्री करने वाले सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बात कर रहे हैं। सुशांत सिंह की मौत की खबर ने उनके परिवार के साथ-साथ उनके फैंस के दिलों को भी तोड़ दिया था। हर कोई उनकी मौत की खबर से स्तब्ध रह गया था। फैंस का दिल टूट गया था।
हालांकि, एक्टर निधन के बाद ऐसी कई खबरें भी सामने आई थी, जिनमें ये दावा किया गया था कि सुशांत ने कई फिल्मों को करने से मना कर दिया था, क्योंकि उनके अंदर घंडम आ गया था। हाल में इस बारे में बात करते हुए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने सुशांत सिंह को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Sushant Singh Rajput (Credit – Instagram)
यह भी पढ़ें: शादी से पहले राघव चड्ढा संग पूजा करती दिखीं Parineeti Chopra, महाकालेश्वर का लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO
अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए Sushant Singh छोड़ी थी फिल्में
उन्होंने बताया कि ‘सुशांत का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसका नाम ‘पानी’ था। अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए एक्टर ने कई फिल्में छोड़ी थीं’। मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने आगे बताया कि ‘हालांकि, एक्टर के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए दूसरे डायरेक्टर्स को एक्टर की डेडीकेशन नजर नहीं आई और उन्हें लगा कि सुशांत घमंडी हैं’।
Mukesh Chhabra Sushant Singh Rajput (Credit – Google)
अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड थे Sushant Singh
बात दें कि मुकेश छाबड़ा सुशांत सिंह राजपूत के खास दोस्तों में से एक हैं। साथ ही उन्होंने एक्टर के साथ आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) में भी काम किया है। मुकेश ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। अपने एक इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने बताया था कि ‘सुशांत सिंह अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट ‘पानी’ के लिए बेहद उत्सुक थे’।
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
34 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
50 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines