Sushant Singh Rajput Case: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अभी भी सुशांत सिंह राजपूत केस के चलते कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। इस मामले को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बता दें कि SSR केस में रिया के पिता और भाई शोविक ने बॉम्बे हाई कोर्ट ने याचिका दायर की थी। अब इस याचिका पर अदालत ने अपने फैसले को सुरक्षित रखा है और एक्ट्रेस अभी भी देश के बाहर नहीं जा सकती।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर छाईं Shahid-Kriti की केमिस्ट्री, पढ़ें TBMAUJ का एक्स रिव्यू
CBI ने जारी किया था लुक आउट सर्कुलर
बता दें कि सीबीआई (CBI) ने रिया और उनके पिता और भाई के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था, जिसके खिलाफ इन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई में अपने फैसले को सुरक्षित रखा है। जब तक बॉम्बे हाई कोर्ट का इस याचिका पर फैसला नहीं आता, तब तक अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को विदेश जाने की परमिशन नहीं मिलेगी।
क्या होता है लुक आउट सर्कुलर?
लुक आउट सर्कुलर की बात करें तो जब किसी आरोपी के खिलाफ इसे जारी किया जाता है, तो इसमें आरोपी देश के बाहर नहीं जा सकता। हालांकि अगर किसी वजह से उसे देश के बाहर जाना भी है, तो इसके लिए पहले कोर्ट से अनुमति लेनी होगी, अगर अदालत इससे इंकार कर देती है, तो फिर कोई बाहर नहीं जा सकता। ऐसे में अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके पिता और भाई की याचिका पर कोर्ट ने अपने फैसले को सुरक्षित रखा है, जिसका मतलब ये है कि रिया अभी भी देश के बाहर नहीं जा सकेंगी और उनपर ये प्रतिबंध अभी भी लगा रहेगा। जब तक अदालत इस पर अपना फैसला नहीं सुना देती तब तक रिया ना तो देश के बाहर जा पाएगी और ना ही बाहर जाकर किसी भी तरह की शूटिंग कर सकेंगी।
बहुत टाइम से अटका है मामला?
बता दें कि ये मामला लंबे टाइम से चल रहा है। न्यू ईयर के समय पर भी एक्ट्रेस को बाहर जाना था, जिसके लिए उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने 26 दिसंबर को मामले पर सुनवाई करते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ जारी लुक आउट नोटिस को कुछ दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है और रिया को दुबई जाने की अनुमति दे दी गई थी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत मामले में आरोपी हैं, एक्ट्रेस पर सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाने के आरोप हैं। इस मामले में एक्ट्रेस लंबे टाइम से कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 में अपने ही कमरे में में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। एक्टर के निधन की खबर से हर किसी को झटका लगा। फैंस से लेकर पूरी इंडस्ट्री सुशांत की मौत को सच नहीं मान पा रही थी, लेकिन सच यही था कि अभिनेता हमे छोड़कर जा चुके हैं। भले ही आज सुशांत हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हर किसी के दिल में वो जिंदा है। वहीं, अगर रिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार एमटीवी के रियलिटी शो ‘रोडीज’ में देखा गया था।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines