Surinder Shinda Passes Away: आज सुबह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बुरी खबर आई। प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का बुधवार यानी 26 जुलाई को निधन हो गया है। सुरिंदर शिंदा 64 साल के थे। लुधियाना के डीएमसीएच अस्पताल में सिंगर का निधन हुआ है।
बता दें कि सुरिंदर लंबे समय से बीमार थे और जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। सिंगर के निधन से हर ओर दुख की लहर है। वहीं, पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। सिंगर के निधन पर तमाम सेलेब्स और फैंस उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजली दे रहे हैं।
लंबे समय से बीमार थे सुरिंदर शिंदा
बता दें कि डीएमसीएच अस्पताल में भर्ती करने से पहले सुरिंदर शिंदा को सपिरेटरी इंफेक्शन के कारण दूसरे अस्पताल में एडमिट किया गया था। सिंगर की हालत में सुधार नहीं हुआ और फिर उन्हें डीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण हुआ सिंगर का निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉस्पिटल के अधिकारियों का कहना है कि शिंदा को एक हफ्ते से ज्यादा समय से पहले अस्पताल के पल्मोनरी केयर वार्ड में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। साथ ही जानकारी दी गई कि मरीज की बुधवार सुबह 7.30 बजे अस्पताल में मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण मौत हो गई।
कई हिट गानों को सुरिंदर ने दी अपनी आवाज
बता दें कि सुरिंदर शिंदा बहुत फेमस सिंगर थे। उन्होंने कई हिट गानों को अपनी आवाज दी और इस लिस्ट में ‘पुत्त जट्टां दे’, ‘जट्टा जियोना मोर’, ‘काहर सिंह दी माउट’ जैसे गाने शामिल हैं। बताते चलें कि सुरिंदर ‘ऊंचा दर बेब नानक दा’ और ‘पुत्त जट्टां दे’ जैसी पंजाबी फिल्मों में बतौर एक्टर भी नजर आ चुके हैं। सुरिंदर शिंदा फेमस पंजाबी सिंगर कुलदीप मानक के कलीग थे और उन्होंने दिवंगत अमर सिंह चमकीला को म्यूजिक में बड़ा नाम बनाने में भी मदद की है।
सुरिंदर पाल धम्मी था शिंदा का असली नाम
इसके साथ ही बता दें कि शिंदा का असली नाम सुरिंदर पाल धम्मी था और उनके परिवार में उनका बेटा मनिंदर शिंदा हैं। सुरिंदर के निधन से हर कोई दुखी है और अब सभी उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
6 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
7 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
7 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
7 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
9 hrs agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
10 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
10 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
11 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
12 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines