Suresh Gopi: सिनेमा के स्टार्स ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि राजनीति में भी दाव खेलने से नहीं चूकते। जी हां, टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज इस बार लोक सभा चुनाव में मैदान में थे। इसमें दिग्गज सुपरस्टार सुरेश गोपी का नाम भी शामिल है। जी हां, अक्सर अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहने वाले सुपरस्टार सुरेश गोपी ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में थे, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की है। इस बीच लोग जानना चाहते हैं कि सुरेश गोपी कौन हैं, तो आइए आपको बताते हैं…
कौन हैं Suresh Gopi?
सुरेश गोपी भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी उम्मीद बनकर उभरे हैं। जी हां, पार्टी को पहली बार केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट से जीत दिलाने वाले सुरेश पहले शख्स हैं। त्रिशूर में भाजपा का पहला कमल खिलाने वाले सुरेश गोपी सिर्फ एक राजनेता नहीं हैं। जी हां, वो एक बड़े कलाकार भी हैं, जिन्होंने सिनेमा में अहम योगदान दिया है। सुरेश की बात करें तो वो मलयालम फिल्मों के दिग्गज एक्टर हैं, जो अक्सर अपने अभिनय से लोगों के दिलों में उतर जाते हैं। बता दें कि सुरेश ना सिर्फ मलयालम बल्कि तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। इसके अलावा वो एक समाजसेवी भी हैं। अपने करियर में सुरेश 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। दर्शकों को उनकी फिल्में बेहद पसंद आती हैं।
इतने सीट से जीत की हासिल
बता दें कि सुरेश गोपी लोकसभा चुनाव 2024 में केरल की त्रिशूर सीट से चुनावी मैदान में थे। उन्होंने एलडीएफ (सीपीआई) के प्रत्याशी वीएस सुनील कुमार को 74,686 वोटों से मात दी है। गोपी को इस सीट पर कुल 4,12,338 वोट से जीत मिली है और त्रिशूर सीट पर यूडीएफ (कांग्रेस) के के मुरलीधर तीसरे नंबर पर रहे हैं। लोक सभा चुनाव 2024 में केरल से जीत मिलने पर पार्टी के लिए ये किसी बड़े सपने के साकार होने जैसा है।
साल 2019 में मिली थी हार
वहीं, अगर सुरेश की बात करें तो वो साल 2016 में अक्टूबर में बीजेपी में शामिल हुए थे। सुरेश 8 सालों से राजनीति में हैं और साल 2019 में भी उन्होंने भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ा था। हालांकि तब कांग्रेस से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस June Malia कौन? जो Lok Sabha Election 2024 में कर गई खेला, BJP की दिग्गज को हराया
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines