Sunny Leone Launch Own Restaurant : बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपना पहला रेस्टोरेंट लॉन्च किया है। पहले एक्टिंग फिर एंटरप्रेन्योर और अब एक्ट्रेस एक नए रेस्टोरेंट की मालकिन बन गई हैं। जिसकी वीडयो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है। सनी ने अपने इस नए रेस्टोरेंट का नाम ‘चिकालोका’ रखा है जिसे उन्होंने अपने पति डेनियल वेबर के साथ नोएडा में लॉन्च किया है। रेस्टोरेंट की कुछ झलिकयां उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने अपनी विश भी बताई और कहा कि ‘दुनिया जीतने के लिए।’
नए आइडिया पर काम करना चाहती हैं सनी
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए सनी लियोनी ने कहा कि रेस्टोरेंट खोलने के अलावा वह और आइडिया पर काम करना चाहती हैं। उनका मानना है कि एंटरटेनर्स को खुद को सीमित न रखते हुए अपने ब्रांड वैल्यू को आगे बढ़ाना चाहिए। सनी ने कहा कि, ‘मेरा मानना है कि बतौर एक्टर्स हमें सिर्फ फिल्मों या टीवी तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि हमें उस जोन से आगे बढ़ते हुए नई चीजों को ट्राई करते रहना चाहिए जिससे हम अपने ब्रांड का और विस्तार कर सकें।’
सनी लियोनी का वर्कफ्रंट
इस मौके पर सनी के साथ सिंगिंग बाउल्स हॉस्पिटैलिटी के निदेशक साहिल बावेजा भी मौजूद रहे। उन्होंने बातचीत में कहा कि हमारा लक्ष्य सनी लियोनी की एनर्जी और आनंदमय पर्सनैलिटी को बढ़ावा देना है। सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिलहाल अपने अपकमिंग शो ‘ग्लैम फेम’ में बतौर जज की भूमिका निभाने की तैयारी कर रही हैं। जल्द एक्ट्रेस अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ के साथ सनी लियोनी साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं।
यह भी पढ़ें : गर्मी में काम नहीं कर पाती हुस्न की मल्लिका, वीडियो शेयर कर बोलीं- NO AC, NO Sunny…
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
59 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines