Sunny Deol Gadar 3 Update: बॉलीवुड लवर्स के लिए एक बड़ी गुड न्यूज़ सामने आई है। इस साल सनी देओल (Sunny Deol) की सुपरहिट फिल्म ‘गदर’ (Gadar)के सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। ‘गदर 2’ (Gadar 2) की कहानी से लेकर इसमें दिखाए गए दमदार एक्शन और डायलॉग्स ने फैंस को खूब एंटरटेन किया। वहीं, सनी देओल की परफॉरमेंस एक बाद फिर फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही। ऐसे में अब फैंस इस फिल्म के अगले सीक्वल की डिमांड कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की सफलता को देखते हुए फैंस की मांग को पूरा करने का फैसला ले लिया है। अब गदर 3 (Gadar3) को लेकर एक बड़ी गुड न्यूज़ सामने आई है।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: पति की सलामती के लिए मुस्लिम एक्ट्रेसेस भी रख रहीं करवाचौथ, लिस्ट में शामिल हैं 5 बड़े नाम
कब रिलीज़ होगी Gadar 3?
ये तो सभी जानते हैं कि ‘गदर 3’ भी लाई जाएगी लेकिन ये कब रिलीज़ होगी इसे लेकर भी अब जानकारी सामने आ गई है। साथ ही फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर भी अहम इन्फर्मेशन मिली है। अब अमरीश पूरी और मनीष वाधवा के बाद विलन कौन होगा ये भी सामने आ गया है। चलिए सबसे पहले फिल्म की रिलीज डेट बताकर आपको खुश कर देते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘गदर 3’ साल 2025 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी। अगस्त साल 2024 से इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।
क्या होगी फिल्म की शूटिंग?
दरअसल, अब ‘गदर 3’ की कहानी को क्रैक कर लिया गया है। ऐसे में इस मूवी को अगले साल बनारस में शूट किया जाएगा। वहीं, उम्मीद तो ये भी की जा रही है कि अगले साल की शुरुआत में ही ‘गदर 3’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी जाएगी। वैसे भी फिलहाल मेकर्स को सनी देओल की पॉपुलैरिटी और स्टारडम पर पूरा यकीन हो चला है ऐसे में फिल्म में ज्यादा देरी नहीं करना चाहते। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी कुछ जरूरी खबर सामने आई है। फिल्म का विलेन तो ‘गदर 2’ में मर गया था। ऐसे में इस बार तारा सिंह की जिंदगी में मुश्किलें कौन खड़ी करेगा?
कौन होगा ‘गदर 3’ का विलेन?
अब मेकर्स नए विलेन को फिल्म में लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार विलेन के रोल में किसे कास्ट किया जाएगा अभी तक ये तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि गदर के तीसरे पार्ट में उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर यानी जीते और मुस्कान की कहानी को दिखाया जाएगा। इस बार मनीष वाधवा का बेटा फिल्म में विलेन होगा और अपने बाप की मौत का बदला लेगा। अब इतनी जानकारी मिलने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। सभी लोग अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
5 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines