बॉलीवुड एक्टर सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। ‘गदर’ के बाद ‘जाट’ ने धमाल मचा दिया है। ‘जाट’ ने एक हफ्ते में ही 57.63 करोड़ की कमाई कर ली है। अब इस कामयाबी के बाद सनी देओल रुकने का नाम नहीं ले रहे। ये फिल्म अभी जहां रिलीज ही हुई है और लगातार धुआंधार कमाई कर रही है। इसी बीच अब सनी देओल ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक गुड न्यूज दे दी है। उनका लेटेस्ट पोस्ट देखकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे।
सनी देओल ने किया ‘जाट 2’ का अनाउंसमेंट
सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है। ये पोस्टर बेहद खास है क्योंकि ये पोस्टर ‘जाट 2’ का है। जी हां, एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जाट’ की रिलीज के एक हफ्ते बाद ही इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान हो गया है। जल्द ही सनी देओल की ‘जाट 2’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा है, ‘जाट एक नए मिशन पर! ‘जाट 2’।’ अब चंद मिनटों में सनी देओल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो गया है।
‘जाट 2’ को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड
फैंस सनी देओल के इस ऐलान से बेहद खुश नजर आ रहे हैं और उन्हें इस फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं। साथ ही लोग ‘जाट 2’ को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जता रहे हैं। हालांकि, अभी फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं। ये फिल्म कब तक रिलीज होगी? अभी उसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल फैंस तो फिल्म के सीक्वल के अनाउंसमेंट से ही खुश हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Apoorva Mukhija ने धमकियों के बीच छोड़ा घर? आखिरी तस्वीर शेयर कर कहा- ‘एंड ऑफ एन एरा’
‘जाट’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
आपको बता दें, फिल्म ‘जाट’ अभी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है और दूसरी तरफ इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी जानकारियां सामने आना शुरू हो गई हैं। ‘जाट’ थिएटर के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है? अब उसे लेकर भी खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि ‘जाट’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines