Sunjay Kapur Property Dispute: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व दिवंगत पति संजय कपूर के निधन के करीब डेढ़ महीने बाद उनकी 30 हजार करोड़ की कंपनी के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बीते दिनों संजय की मां रानी कपूर ने सेबी (भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) और सोना कॉमस्टार को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि वह कंपनी की असली मालकिन हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि बेटे की मौत के तुरंत बाद ही उन्हें कुछ डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने के लिए मजबूर किया गया था। उन्हें डॉक्यूमेंट्स पढ़ने तक का वक्त नहीं दिया गया। उनके दावों पर अब कंपनी ने पलटवार किया है।
कंपनी की तरफ से किया गया पलटवार
दिवंगत बिजनेस टायकून संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड की तरफ से पलटवार किया गया है। कंपनी का कहना है कि रानी कपूर कंपनी में शेयर होल्डर या फिर निदेशक नहीं हैं। साल 2019 से उन्होंने बोर्ड ग्रुप के रूप में भी काम नहीं किया है। सोना कॉमस्टार ने आगे कहा कि कंपनी ने वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में देरी नहीं की है, भले ही उसे कंपनी की पूर्व अध्यक्ष रानी कपूर का एक ईमेल मिला हो।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur Death: करिश्मा के एक्स पति की मौत पर मां रानी कपूर ने उठाए सवाल, कहा-घटना सामान्य नहीं
किसी डॉक्यूमेंट पर नहीं लिए गए साइन
सोना कॉमस्टार ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया है कि वह पुष्टि करती है कि रानी कपूर से किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट्स में साइन नहीं लिए गए हैं। न ही हासिल किए गए हैं। एजीएम लागू कानूनों और नियमों के पूर्ण अनुपालन में तय समय पर आयोजित किया गया था। कंपनी ने एक्सेप्ट किया कि रानी कपूर की ओर से 24 जुलाई, 2025 की देर रात ईमेल भेजकर अगले दिन होने वाली एजीएम को स्थगित करने का अनुरोध किया गया था। फिलहाल इस पर कंपनी ने कानूनी सलाह ली है।
रानी कपूर ने बेटे की मौत पर भी उठाए थे सवाल
रानी कपूर ने संजय कपूर के निधन को लेकर एक और दावा किया था कि पोलो मैच खेलते वक्त बेटे की अचानक हुई हृदयाघात की घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी कपूर के वकील वैभव गग्गर ने कहा, ‘एक मां होने के नाते मेरे क्लाइंट के लिए ये देखना बहुत दुख की बात है कि इसे एक अजीब और हृदयाघात बताते हुए इग्नोर किया जा रहा है। जब तक सच सामने नहीं आ जाता है, वह चुप नहीं रहेंगी।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines