Entertainment News: कोई भी फिल्म हो उसके लिए सबसे पहले हीरो-हीरोइन और विलेन को कास्ट किया जाता है और फिर होता है काम शुरू। बिना एक्ट्रेस और गुंडे के तो फिल्म को देखने में मजा ही नहीं आता। लेकिन आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें न तो हीरोइन हैं और न ही कोई विलेन। फिर भी मूवी ने ऐसा कमाल किया कि उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। आइए जान लेते हैं उस फिल्म और उसके हीरो के बारे में सब कुछ…
सुनील दत्त की थी ये फिल्म
अभिनेता सुनील दत्त अपनी एक्टिंग और दमदार आवाज के लिए जाने जाते थे। हीरो हो चाहे विलेन हर रोल में वो छाए और अपनी एक अमिट छाप छोड़ी। जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर की ही थी जिसका नाम था ‘यादें’। इस फिल्म से सुनील ने बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था। आप जरा सोचिए न कोई विलेन और न ही कोई हीरोइन फिर कैसी होगी फिल्म की कहानी।
यह भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती से ब्रेकअप के बाद कैसी हो गई थी श्रीदेवी की हालत? करीबी ने किया खुलासा
क्यों हुआ गिनीज बुक में नाम दर्ज
इस फिल्म को साल 1965 में बनाया गया था जिसमें सिर्फ एक हीरो था। यही वजह थी कि कम से कम एक्टर्स होने की वजह से फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। ये मूवी फिल्म फेयर अवार्ड के लिए भी चुनी गई थी। ब्लैक एंड व्हाइट के जमाने में फिल्म ‘यादें’ को सुनील दत्त ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था।
सिर्फ 2 गाने और दमदार डायलॉग थे
जान लें कि इस फिल्म में सुनील दत्त ने नरगिस दत्त यानी अपनी पत्नी को फोटो देखकर एक्टिंग की थी। फिल्म में न सिर्फ हीरोइन और विलेन का अभाव था बल्कि गाने भी सिर्फ 2 ही थे। इन सॉन्ग को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में गाया था। बेशक एक्टर्स की संख्या कम थी, लेकिन दमदार डायलॉग ने उनकी कमी पूरी कर दी थी जिन्हें वसंत देसाई ने लिखा था।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora और Arjun Kapoor का क्यों हुआ ब्रेकअप? जानें क्या कहती है राशि
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines