Suniel Shetty On India Vs Pakistan: पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाक स्टार्स से लेकर पाकिस्तानी चैनल को बैन कर दिया था। हालांकि, अब एशिया कप में भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर फिर माहौल गरम हो चुका है। इस मैच का कड़ा विरोध किया जा रहा है, लेकिन विरोध के बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच आज दुबई में खेला जाएगा। इस बीच अब अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
क्या बोले सुनील शेट्टी?
दरअसल, हाल ही में सुनील शेट्टी ने इस बारे में एएनआई से बात की। इस दौरान बात करते हुए सुनील ने कहा कि ये मैच एक अंतरराष्ट्रीय खेल संस्था का है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय खेल संस्था के नियमों का पालन करना चाहिए। एक इंडियन होने के लिहाज से मैं कहना चाहता हूं कि ये हमारा पर्सनल फैसला होना चाहिए कि हम इस मैच को देखें या ना देखें। साथ ही हमें वहां जाना चाहिए या नहीं ये भी हमारी निजी रायल होनी चाहिए।
ये मैच एक अंतरराष्ट्रीय खेल संस्था का है- सुनील
सुनील ने आगे कहा कि भारत इस फैसले को लेगा लेकिन इसके लिए क्रिकेटर्स को दोषी नहीं माना जा सकता, क्योंकि वे खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों से देश का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद की जाती है। मेरा मानना है कि ये फैसला हमें लेना चाहिए। अगर मुझे ये नहीं देखना तो है नहीं देखना है और ये हमें तय करना है कि हमें क्या करना है? उन्होंने कहा कि ये बीसीसीआई के हाथ में नहीं है और ये मैच एक अंतरराष्ट्रीय खेल संस्था का है। इसलिए कोई इसे दोष नहीं दे सकता।
फिल्म ‘अबीर गुलाल’
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच का माहौल ठीक नहीं है। हाल ही में फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज की भी चर्चा थी, लेकिन पीबीआई ने साफ कर दिया है कि फिल्म की रिलीज के दावे झूठे हैं। फिल्म में पाक एक्टर फवाद खान की वजह से फिल्म को भारत में बैन किया गया है, लेकिन ये फिल्म 12 सितंबर, 2025 को दुनिया भर के 75 देशों में रिलीज की गई है।
यह भी पढ़ें- TV की पार्वती बनेंगी मां, Sonarika Bhadoria के घर जल्द गूजेंगी बच्चे की किलकारी
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
22 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines