AIIMS Doctor Reaction On Suhani Bhatnagar Death: आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुहानी तो दुनिया से चली गईं लेकिन अपने पीछे कई सवाल छोड़ गईं। लोगों के जहन में सवाल उठ रहा है कि कैसे एक छोटा सा फ्रैक्चर मौत की वजह बन गया। सुहानी की मौत के पीछे क्या डॉक्टर्स की लापरवाही थी? इस सभी सवालों के बीच दिल्ली एम्स की एक डॉक्टर का बयान सामने आया है।
डॉक्टर ने कही ये बात
ABP न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सुहानी भटनागर दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज जारी था। 16 फरवरी, शुक्रवार की शाम सुहानी की मौत हो गई। अब इस पूरे मामले में दिल्ली एम्स की डॉक्टर सोनिया रावत का एक बयान आया है। डॉक्टर ने कहा, ‘जब किसी मरीज के शरीर में सूजन होती है तो शरीर की इम्यूनिटी कम होने लगती है। इस स्थिति में इम्यून सिस्टम हिस्टामीन रिलीज करती है।’
डॉक्टर सोनिया ने कहा, ‘हिस्टामीन रिलीज होने से शरीर में मौजूद कोशिकाओं के बीच जो खाली जगह होती है वह और चौड़ी होने लगती है, जिससे तरल पदार्थ निकलने लगता है। कई बार फ्रेक्चर होने की वजह से लोगों को काफी दर्द महसूस होता है। अगर बॉडी में सहनशीलता कम है तो इस केस में ज्यादा दवाई खानी पड़ती है, इससे लिवर डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही बॉडी के अंदर तरल पदार्थ जमा होने लगता है। साथ ही शरीर में पानी भरने का खतरा बढ़ जाता है।’
यह भी पढ़ें: क्या थी सुहानी भटनागर की आखिरी ख्वाहिश? मां-बाप बोले- उसका एक सपना था, पूरा किए बिना चली गई
पैर में हुआ था फ्रैक्चर
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, यही फ्रैक्चर दंगल गर्ल की मौत की वजह बन गया। दरअसल, सुहानी इलाज के लिए जो दवा ले रही थीं, उसके रिएक्शन से उनके पूरे शरीर में पानी भर गया। बताया जाता है कि पानी भरने से सुहानी के शरीर में फ्ल्युड बनने लगा था। वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं। अफसोस की बात ये है कि एक्ट्रेस को बचाया न जा सका और उन्होंने शुक्रवार की शाम जिंदगी के दंगल से हार मान ली।
डॉक्टर्स की बताई जा रही गलती
उधर, शनिवार को जैसे ही सुहानी भटनागर की मौत की खबर सामने आई वो जंगल में आग की तरह फैल गई। सेलेब्स से लेकर फैंस तक इस बात से हैरान दिखे कि एक फ्रैक्चर कैसे जानलेवा हो सकता है। कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से डॉक्टर्स की गलती बता रहे हैं। इस बीच लोगों का कहना है कि सुहानी की मौत का दुख है। उसके परिवार को डॉक्टर्स के खिलाफ केस करना चाहिए।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines