Farah Khan: फराह खान किसी परिचय की मोहताज नहीं है, वो बॉलीवुड में शाहरुख और सलमान दोनों कैम्प में अपनी जगह रखती हैं।
फराह ने बतौर कोरियोग्राफर करियर की शुरुआत की थी, फिर डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था। शाहरुख खान के साथ उन्होने ‘मैं हू ना’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी बड़ी फिल्में की।हालांकि फराह को निजी जिंदगी में काफी संघर्ष करना पड़ा है।
फिल्म इंडस्ट्री में किए तमाम काम
फराह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम काम किए है। डेजी इरानी और हनी इरानी उनकी मौसी हैं, तो वहीं फरहान अख्तर और जोया अख्तर उनके कजिन है।
ये तो सभी जानते हैं कि साजिद खान फराह के छोटे भाई हैं और उनके पिता कामरान खान स्टंटमैन थे, जिन्होंने आगे चलकर फिल्म मेकिंग का काम किया था। 1971 में फराह के पिता ने एक फिल्म बनाई थी, ऐसा भी होता है।
बुरी तरह पिट गई फिल्म
फराह खान के पिता को उम्मीद थी कि फिल्म से अच्छी कमाई होगी, लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई, जिसके बाद उनके पास जो भी जमा पूंजी थी, वो सब एक झटके में चली गई।
फराह की मां ने छोड़ा घर
धीरे-धीरे लेन-देन में बचा हुआ पैसा भी चला गया, अब फराह के परिवार की हालत काफी खराब हो गई थी। घर-परिवार और करियर की परेशानियों की वजह से कामरान खान ने शराब पीना शुरु कर दिया। घर की किचकिच पिट-पिट से फराह की मां ने घर छोड़ दिया। फिर हनी इरानी (मौसी) ने परिवार को कुछ पैसे देने शुरु किए थे।
अचानक पिता का हुआ देहांत
वहीं, एक इंटरव्यू में खुद फराह खान ने बताया था कि जब उनके पिता ने बहुत शराब पीनी शुरु कर दी, तो उनकी सेहत गिरने लगी, वो बीमार हो गये, उनके इलाज तक के लिये साजिद और फराह के पास पैसे नहीं थे और अचानक पिता का देहांत हो गया।
पिता के अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे
जब पिता के अंतिम संस्कार की बारी आई, तो उनके पिता की जेब में सिर्फ तीस रुपये निकले। जैसे-तैसे दोनों भाई-बहन ने आस-पड़ोस वालों की मदद से पिता का अंतिम संस्कार किया। फराह खान ने कहा कि वो दिन उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन था, जिसने उन्हें पैसे की कीमत समझाई और बताया कि मेहनत करके उन्हें खूब पैसा कमाना है और भविष्य बनाना है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
10 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
14 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
19 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
20 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
21 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
22 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines