Superstar Krishna Passes Away: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा का आज 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। कृष्णा के असामयिक निधन से पूरे तेलुगु फिल्म उद्योग सदमे में है। बता दें कि सुपरस्टार कृष्णा को कार्डियक अरेस्ट के बाद 14 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे हैदराबाद के कॉन्टिनेंटल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके अंतिम संस्कार के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: अब चीनी को घर में मचा संग्राम, अर्चना, प्रियंका और सौंदर्या में खिंची तलवार
350 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
घट्टामनेनी शिव राम कृष्ण मूर्ति उर्फ कृष्णा का जन्म 31 मई, 1943 को घट्मानेनी राघवय्या चौधरी और नागरत्नम्मा के घर हुआ था। कृष्णा ने मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम किया। पांच दशक के लंबे करियर में उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
कृष्णा की शादी इंदिरा देवी और बाद में विजया निर्मला से हुई थी। विजया निर्मला का 2019 में निधन हो गया था, जबकि इंदिरा ने सितंबर 2022 में अंतिम सांस ली थी। कृष्णा पांच बच्चों रमेश बाबू, महेश बाबू, पद्मावती, मंजुला और प्रियदर्शिनी के पिता थे। रमेश बाबू का जनवरी 2022 में निधन हो गया था।
1961 में कृष्णा ने की थी करियर की शुरुआत
सुपरस्टार कृष्णा ने 1961 में कुला गोथरालु में एक संक्षिप्त भूमिका के साथ अपने करियर की शुरुआत की। वह अगले कुछ वर्षों तक सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते रहे। 1965 में उन्होंने थेने मनसुलु में मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की। दो साल बाद ‘साक्षी’ फिल्म के जरिए वे चर्चा में आए। इस फिल्म ने ताशकंद फिल्म फेस्टिवल में प्रशंसा हासिल की।
उनकी फिल्म ‘पंदंती कपूरम’ ने 1972 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। उनकी कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में अल्लूरी सीताराम राजू, सिंहसनम, गुडाचारी 116, जेम्स बॉन्ड 777, मुगगुरु कोडुकुलु और अन्ना थमुडु शामिल है। फिल्मों के अलावा, कृष्णा ने राजनीति में भी कदम रखा और 2012 में इसे अलविदा कह दिया। कृष्णा अपने समय में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक थे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines