Sonu Sood WhatsApp Account Started: अभिनेता सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट कई घंटों के बाद अब फिर से शुरू हो गया है। इसकी जानकारी एक्टर ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी है। करीब 61 घंटे की परेशानी के बाद सोनू का व्हाट्सएप अकाउंट फिर से चालू हुआ है। इस बीच सोनू के व्हाट्सएप अकाउंट पर कई हजार मैसेज की लंबी-लाइन लग गई और बड़ी संख्या में एक्टर को मैसेज आ रहे हैं।
पोस्ट कर दी जानकारी
सोनू सूद ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि फाइनली मेरा व्हाट्सएप अकाउंट फिर से शुरू हो गया है। हालांकि 61 घंटे में 9483 मैसेज मिले हैं, थैंक्स। इसके साथ ही एक्टर ने हंसने वाली और दिल की इमोजी भी शेयर की है। सोनू का अकाउंट फिर से शुरू होने से फैंस भी बेहद खुश हैं।
61 घंटे पहले बंद हुआ था सोनू का व्हाट्सएप
बता दें कि 61 घंटे पहले सोनू का व्हाट्सएप अकाउंट बंद हो गया था, जिसको लेकर सोनू ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया था। इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा था कि मेरा व्हाट्सएप अकाउंट काम नहीं कर रहा है और अब जागने का टाइम आ गया है फ्रेंड्स। साथ ही एक्टर ने कंपनी के प्रति गुस्सा भी जाहिर किया था। हालांकि अब सोनू का व्हाट्सएप अकाउंट फिर से शुरू हो गया है और फैंस मैसेज की इतनी ज्यादा संख्या देखकर हैरान हैं।
फिल्म ‘फतेह’ को लेकर चर्चा में सोनू
जैसे ही सोनू के व्हाट्सएप अकाउंट बंद होने की खबरें आई, तो फैंस भी हैरान हो गए कि आखिर क्या चल रहा है, लेकिन अब सब ठीक हो गया है। इसी के साथ अगर सोनू के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्टर फिल्म ‘फतेह’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का फैंस को बेकरारी से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि सोनू की ये फिल्म क्या कमाल करेगी?
यह भी पढ़ें- Arijit Singh ने लाइव कॉन्सर्ट में Mahira Khan को कहा ‘सॉरी’! आखिर सिंगर से हुई क्या भूल?
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत, 30 अक्टूबर को होगा शो
13 mins agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
57 mins agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
59 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
20 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines