इन दिनों बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और उनका परिवार अपने आपसी पारिवारिक विवाद की वजह से सुर्खियों में है। जहां एक ओर नेहा कक्कड़ ने अपने भाई टोनी कक्कड़ के प्रति प्यार जताते हुए एक खास टैटू बनवाया, वहीं दूसरी ओर उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए दोनों छोटे भाई-बहनों से अपने रिश्ते तोड़ने की घोषणा के बाद अब अनफॉलो कर दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
नेहा कक्कड़ ने वीडियो किया शेयर
हाल ही में नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने हाथ पर बनाए गए टैटू की झलक दिखाई। इस टैटू में दो हाथों को ‘पिंकी प्रॉमिस’ करते हुए दिखाया गया है, जो भाई-बहन के बीच विश्वास और साथ का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही ‘NK’ और ‘TK’ यानी नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के नाम के शुरुआती अक्षर भी लिखे गए हैं। ये टैटू उन्होंने टोनी के जन्मदिन यानी 9 अप्रैल के मौके पर बनवाया था।
सोनू ने किया रिश्ता खत्म करने का ऐलान
लेकिन नेहा के इस इमोशनल कदम के कुछ ही दिनों बाद एक बड़ा झटका उस वक्त लगा, जब सोनू कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वो अब टोनी और नेहा की बहन नहीं रहीं। उन्होंने लिखा कि ये फैसला उन्होंने गहरे भावनात्मक दर्द से उभरते हुए लिया है और ये उनके लिए बेहद मुश्किल पल है। हालांकि बाद में उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो चुकी थी।
अब सोनू ने दोनों को किया अनफॉलो
सोनू ने अपने पोस्ट में ये भी इशारा किया कि ये फैसला लंबे समय से चले आ रहे आंतरिक तनाव की वजह से लिया गया है, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। इसके साथ ही सोनू ने टोनी और नेहा दोनों को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया, जबकि टोनी और नेहा अब भी उन्हें फॉलो कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने फैंस को उलझन में डाल दिया है और लोग अब ये सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर इस विवाद के पीछे असली वजह क्या है।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ये सब किसी आने वाले म्यूजिक प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकता है, जबकि कुछ इसे पारिवारिक मनमुटाव मान रहे हैं। लेकिन फिलहाल कक्कड़ परिवार की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: इस वेब सीरीज में दिखा अलीगढ़ के सास-दामाद जैसा प्यार, रील और रियल में ये अंतर
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
4 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
7 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
7 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
10 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
10 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
11 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
12 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
12 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines