हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sonnalli Seygall Reception: शादी के बाग सोनाली सहगल ने रिसेप्शन में बिखेरा ग्लैमर, जमकर वायरल हुईं फोटोज

विज्ञापन
Sonnalli Seygall Reception

Sonnalli Seygall Reception: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने हाल ही में बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद ही एक्ट्रेस ने वेडिंग रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किया। इस वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।

सेलेब्स ने की रिसेप्शन में शिरकत (Sonnalli Seygall Reception)

न्यूली मैरिड कपल सोनाली सहगल और आशीष सजनानी ने गुरुवार को वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन में सिनेमा, टीवी और ओटीटी की दुनिया की कई हस्तियां, खास तौर से फिल्म निर्देशक लव रंजन और कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती से लेकर राजकुमार राव, पत्रलेखा, नुसरत भरुचा, सनी सिंह, ओमकार कपूर, वरुण शरण, आदित्य सील, अनुष्का रंजन, वर्धन पुरी और राय लक्ष्मी ने शिरकत की। अपने रिसेप्शन में एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर का लहंगा चूज किया। वहीं दुल्हे राजा ने ब्लैक कलर की शेरवानी में खूब तारीफें बटोरीं। तस्वीरों में कपल बेहद ही प्यारे लग रहे हैं।

सांताक्रूज वेस्ट के गुरुद्वारे में की शादी

बता दें कि दोनों ने बुधवार को मुंबई में सांताक्रूज वेस्ट के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी समारोह बेहद ही सादगी के साथ हुआ जिसमें तमाम सेलेब्स ने शिरकत की। जहां एक तरफ सोनाली ने पिंक कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना था तो वहीं दूसरी तरफ आशीष व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए। उन्होंने अपने आउटफिट को पिंक पगड़ी के साथ पेयर किया। शादी में सोनाली नेअपने ब्राइडल लुक को पिंक चूड़ा, सिल्वर कलीरा और सिल्वर-डायमंड ज्वैलरी से कंप्लीट किया।

‘प्यार का पंचनामा’ से हुईं फेमस

बात करें सोनाली की प्रोफेशनल लाइफ की एक्ट्रेस ने साल 2011 में लव रंजन की ‘प्यार का पंचनामा’ से पॉपुलारिटी हासिल की थी। ‘प्यार का पंचनामा’ में दिखाई देने के बाद, उन्हें ‘हाई जैक’, ‘इश्क दा रोग’ और ‘जय मम्मी दी’ जैसी फिल्मों में देखा गया। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले, वह एक रैंप मॉडल थीं और उन्होंने मिस इंडिया वल्र्ड प्रतियोगिता में भी भाग लिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें