Soha Ali Khan: सोहा अली खान बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और मशहूर खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी की बेटी हैं।
बता दें कि सोहा अली खान अपने घर में भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन हिंदी सिनेमा में उनका सिक्का जमा नहीं और सोहा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली।
यह भी पढ़ें- Viral Video: सासू मां पर प्यार लुटाती नजर आई कियारा आडवाणी, फैंस ने दिए मजेदार कमेंट्स
Soha Ali Khan ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई
सोहा की मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की बड़ी अदाकारा रही हैं। वहीं उनके भाई सैफ अली खान भी फिल्मों में सक्रिय हैं। तीन भाई-बहनों में सोहा सबसे छोटी हैं। सोहा ने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद वो लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने चली गईं। सोहा पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री हासिल की है।
इस वजह से एक्ट्रेस ने बनाई सिनेमा से दूरी
साल 2004 में बंगाली फिल्म ‘इति श्रीकांता’ से सोहा अली खान ने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ ‘दिल मांगे मोर’ से कदम रखा। सोहा को पहचान फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से मिली। साल 2006 में आई इस फिल्म के लिए सोहा को आईफा और जिफा का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद बॉलीवुड में उनकी फिल्में कुछ खास न चल पाने की वजह से अभिनेत्री ने सिनेमा से दूरी बना ली।
कुणाल खेमू से सोहा ने की है शादी
निजी जिंदगी की बात करें तो सोहा अली खान ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता कुणाल खेमू से शादी रचा ली थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से एकदम दूरी बना ली। सोहा और कुणाल खेमू की एक प्यारी सी बेटी इनाया भी है। बेटी के पैदा होने के बाद फिलहाल सोहा फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी को लेकर एक किताब भी लिखी है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines